Logo

Navratri remedies 2026: कर्ज और आर्थिक तंगी से मुक्त होने के लिए नवरात्रि में अपनाएं ये उपाय!

Navratri remedies 2026: नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा पाने और घर में समृद्धि लाने के लिए पीली कौड़ियां, लौंग और पूजा के सरल उपाय बहुत फायदेमंद हैं। ये उपाय धन, शांति और सफलता बढ़ाते हैं।

👤 Samachaar Desk 18 Mar 2026 03:30 PM

Navratri remedies 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं है। यह समय मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने, घर में सुख-शांति लाने और नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का भी विशेष अवसर माना जाता है। चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से आरंभ हो रही है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए छोटे-छोटे उपाय जल्दी परिणाम देते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। यदि आप आर्थिक समस्याओं, तनाव या निरंतर परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो नवरात्रि के कुछ आसान उपाय आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकते हैं।

मां लक्ष्मी को कौड़ियां बहुत प्रिय हैं। नवरात्रि के पहले दिन या किसी शुभ दिन, 5 या 11 पीली कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर मां दुर्गा को अर्पित करें। इस दौरान ‘ॐ श्रीं नमः’ मंत्र का जाप करें। नवमी के दिन इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें। ऐसा करने से धन की आवक बढ़ती है और रुका हुआ पैसा लौटने लगता है।

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय

यदि घर में तनाव या कलह रहती है, तो नवरात्रि के समय लौंग और कपूर का प्रयोग लाभकारी होता है। रोज सुबह पूजा में दो कपूर और दो फूल वाली लौंग जलाएं। इसकी धुनी घर में फैलने दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण में शांति का अनुभव होता है।

कर्ज और आर्थिक बोझ से मुक्ति

कर्ज के बोझ से परेशान हैं? नवरात्रि के नौ दिनों तक शिवलिंग पर एक लौंग और एक गुलाब का फूल अर्पित करें, साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और नए आय के स्रोत खुलते हैं।

नजर दोष और बाधाओं से बचाव

यदि परिवार में किसी को बार-बार नजर लगती है, तो 7 लौंग लेकर उस व्यक्ति के सिर से सात बार वार करें और घर के बाहर किसी निर्जन स्थान पर जला दें। यह उपाय विशेष रूप से शनिवार या मंगलवार को करना अधिक फलदायक माना जाता है।

करियर और सफलता के लिए हनुमान जी की पूजा

नवरात्रि में हनुमान जी की पूजा करना भी महत्वपूर्ण है। मंगलवार या शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो साबुत लौंग डालें। ऐसा करने से कार्यस्थल की बाधाएं दूर होती हैं और करियर में तरक्की के अवसर बढ़ते हैं।

नवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व

नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित होते हैं। यह समय साधना, शुद्धि और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने का प्रतीक है। मान्यता है कि यदि भक्त पूरे श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करते हैं, तो मां अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं।