Lunar Eclipse 2026: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को लगने जा रहा है। यह दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के साथ मेल खाता है। इस दिन खग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जिसकी अवधि लगभग तीन घंटे और पच्चीस मिनट की मानी जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं और इस दौरान कोई पूजा-पाठ या शुभ कार्य नहीं किए जाते। ग्रहण और सूतक काल के कारण इस दिन रंगों वाली होली नहीं खेली जाएगी।
इसलिए इस साल होली का रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा। यह समय ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जाता है और लोगों को ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 45 मिनट तक चलेगा.
सूतक काल ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. इस बार सूतक सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. सूतक के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता. ग्रहण के दौरान खाना बनाना और खाना अच्छा नहीं माना जाता. पूजा-पाठ और शुभ कार्य भी नहीं करने चाहिए. गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. इस समय बिना जरूरत बाहर जाना भी ठीक नहीं माना जाता.
ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना अशुभ माना जाता है. इस समय पूजा-पाठ और कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए और नुकीली वस्तु से कुछ काटने से भी परहेज करना चाहिए.
ग्रहण के समय भगवान का नाम लेना और मंत्र जप करना अच्छा माना जाता है. ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए और घर की सफाई करनी चाहिए. जरूरतमंद लोगों को दान देना भी शुभ माना जाता है. कई लोग इस समय भजन-कीर्तन करते हैं और पवित्र नदियों के किनारे पूजा करते हैं.
Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इसे मानना या न मानना आपकी आस्था पर निर्भर करता है.