Aaj Ka Rashifal 25th May, 2025: आज का दिन परिश्रम और समझदारी का है. जिन लोगों ने हाल के दिनों में योजनाएं बनाई हैं, उन्हें अब उनके सही रिजल्ट मिल सकते हैं. सूर्यदेव की कृपा से आज मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में नई उड़ान मिलेगी. आइए जानते हैं कि क्या कहता है आपका आज का राशिफल.
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सहज रूप से आगे बढ़ने का है. दोपहर के बाद का समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा. हालांकि, आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचें और जिम्मेदारियों को टालने की प्रवृत्ति पर कंट्रोल रखें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और सूखे मेवे बांटें।
वृष राशि के जातक आज समय रहते कार्य पूरे करने की कोशिश करें देरी से काम अटक सकते हैं. आप अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व से लोगों का भरोसा जीतेंगे और आपकी बहुमुखी प्रतिभा सबको इंप्रेस करेगी.
शुभ अंक: 2, 4, 6, 8, 9
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और मिश्री-मेवा का प्रसाद बांटें.
सिंह राशि के लिए आज बड़ी सोच और स्थिरता का दिन है. योजनाओं को सटीक ढंग से आगे बढ़ाएं. व्यापार और उद्योग में निरंतरता बनाए रखें और साझेदारियों में सतर्कता दिखाएं.
शुभ अंक: 1, 3, 4, 5, 7, 9
शुभ रंग: मिट्टी जैसा
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और "ॐ सूर्याय नमः" का जाप करें।
कन्या राशि के जातकों को आज सहयोग से सफलता मिलेगी. योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. मित्रों और सहकर्मियों के साथ विश्वास बनाए रखें.
शुभ अंक: 4, 5, 8
शुभ रंग: एक्वा ब्लू
उपाय: सूर्य स्तुति करें और सतर्कता के साथ कार्य करें.
तुला राशि के लिए आज का दिन मेहनत से सफलता पाने का है. कार्यक्षेत्र में स्पष्टता बढ़ेगी और सहकर्मियों का साथ बना रहेगा. आप उपलब्धियों पर फोकस करेंगे, लेकिन जोखिम वाले कार्यों से बचना होगा.
शुभ अंक: 4, 6, 8, 9
शुभ रंग: रॉयल ब्लू
उपाय: "आदित्य हृदय स्तोत्र" का पाठ करें और मेवा मिश्री का प्रसाद बांटें.
वृश्चिक राशि वालों को जरूरी कार्य दोपहर से पहले पूरे करने की कोशिश करनी चाहिए. मित्रों और परिजनों से संबंध बेहतर रहेंगे. जीवनशैली को सुधारने का अच्छा समय है.
शुभ अंक: 6, 8, 9
शुभ रंग: गहरा भूरा
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और सात्विक भोजन अपनाएं.
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लीक से हटकर है. कला से सम्मान मिलेगा. जीवनशैली में निखार आएगा और समाज में इज्जत बढ़ेगी.
शुभ अंक: 3, 8, 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान करें.
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रेम से भरा रहेगा. कला और कौशल में रुचि बढ़ेगी. घर में आनंद का वातावरण बना रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी.
शुभ अंक: 4, 8, 9
शुभ रंग: काला
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और "ॐ सूर्याय नमः" का जाप करें.
कुंभ राशि के लिए आज का दिन उत्सव और संगठन से जुड़ा रहेगा. पारिवारिक मामलों में गति बनी रहेगी . प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होगी और साख-सम्मान में भी इजाफा होगा.
शुभ अंक: 4, 6, 8
शुभ रंग: नीलम
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें, और संस्कारों को अपनाएं.
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. लक्ष्य समय पर पूरे करने की कोशिश करें. व्यवहार मधुर रखें और व्यापार में सलाह-मशविरा करके ही फैसले लें.
शुभ अंक: 3, 6, 8
शुभ रंग: पेल
उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें, नारियल-मिश्री का प्रसाद बांटें, और बड़ों का आदर करें.