Logo

ग्रहों की चाल से उठेगा पर्दा आपकी किस्मत से- जानिए मेष से मीन तक क्या कहता है आज का भाग्य

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025: ग्रहों की वर्तमान स्थिति कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है. ये सप्ताह कुछ राशियों के लिए लाभदायक रहेगा, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है. जानें आज का राशिफल-

👤 Sanskriti 12 May 2025 10:06 AM

Aaj Ka Rashifal 12 May 2025:  ग्रहों की स्थिति इस समय विशेष रूप से जरूरी है, क्योंकि हर ग्रह के हालात आपके जीवन में कुछ नया बदलाव ला सकती है. इस समय, सूर्य और बुध मेष राशि में हैं, गुरु वृषभ राशि में, मंगल कर्क राशि में, केतु कन्या राशि में और चंद्रमा तुला राशि में बैठे हैं. इसके अलावा, शुक्र, शनि और राहु मीन राशि के गोचर में हैं. इन ग्रहों की हालात से आपके जीवन पर भी असर पड़ने वाला है. तो आइए जानते हैं, क्या कहता है आपका आज का राशिफल इस समय-

 मेष राशि (Aaj Ka Rashifal 12 May 2025)

इस समय आपके जीवन में बहुत अच्छा समय आ रहा है. प्रेमी/प्रेमिका के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा और संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी. यदि आप विवाहित हैं तो आपका मैरिड लाइफ भी अच्छी रहेगी. कुल मिलाकर ये समय स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिहाज से शानदार रहेगा. काली जी को प्रणाम करें और आपके लिए शुभ होगा.

 वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal 12 May 2025)

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने का है. आपके ज्ञान और समझ में वृद्धि होगी और बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी.

 मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal 12 May 2025)

मिथुन राशि वालों के लिए लिखने-पढ़ने का समय बहुत अच्छा है, जिससे आपको फायदा हो सकता है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और प्रेम व संतान की स्थिति भी ठीक रहेगी.व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा. हरी वस्तु पास रखें.

कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal 12 May 2025)

कर्क राशि वाले इस समय भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. हालांकि, थोड़ी बहुत गृह कलह हो सकती है, लेकिन स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. लाल वस्तु पास रखें।.

सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal 12 May 2025)

सिंह राशि वालों को अपनों का साथ मिलेगा और पराक्रम का प्रदर्शन भी होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम व संतान की स्थिति भी संतोषजनक होगी. व्यापार में सफलता मिलेगी. पीली वस्तु पास रखें.

 कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal 12 May 2025)

कन्या राशि वालों के लिए धन आगमन का योग बन रहा है और कुटुंब में वृद्धि होगी. हालांकि, जुआ, सट्टा या लॉटरी में पैसा न लगाएं और अपनी जुबान पर काबू रखें. बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी. हरी वस्तु पास रखें.

 तुला राशि (Aaj Ka Rashifal 12 May 2025)

तुला राशि वालों के लिए ये समय बहुत अच्छा है. आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे और जो भी चीजें चाहेंगे, वो आसानी से प्राप्त होंगी. स्वास्थ्य, प्रेम, और व्यापार की स्थिति शानदार रहेगी. शनिदेव को प्रणाम करते रहें.

 वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal 12 May 2025)

वृश्चिक राशि वालों के लिए खर्च की अधिकता मानसिक तनाव का कारण बन सकती है और अज्ञात डर भी सताएगा. हालांकि, स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी.

 धनु राशि (Aaj Ka Rashifal 12 May 2025)

धनु राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने स्रोत से भी पैसा मिलेगा. यात्रा का योग बन रहा है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रह सकती है.

 मकर राशि (Aaj Ka Rashifal 12 May 2025)

मकर राशि वालों के लिए ये समय कोर्ट-कचहरी में विजय पाने का है. व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ पिता और सरकारी तंत्र का सपोर्ट मिलेगा.

 कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal 12 May 2025)

कुंभ राशि वालों के लिए यात्रा का योग बन रहा है और धर्म-कर्म में हिस्सा लेने का समय है. भाग्य आपका साथ देगा और स्वास्थ्य, प्रेम, और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी. हरी वस्तु पास रखें.

 मीन राशि (Aaj Ka Rashifal 12 May 2025)

मीन राशि वालों के लिए ये समय थोड़ा चैलेजिंग हो सकता है. वाहन धीरे चलाएं और परिस्थितियों से बचकर रहें. स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रह सकती है, लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा.