Logo

Google के सपोर्ट से लॉन्च हुआ Glance AI, अब सिर्फ सेल्फी से करें Shopping!

Glance AI, जो कि Google समर्थित है, एक नया AI-बेस्ड शॉपिंग ऐप है जो पारंपरिक सर्च की जगह सिर्फ एक सेल्फी से पर्सनलाइज्ड फैशन लुक सजेस्ट करता है. यह ऐप 400 से ज्यादा ग्लोबल ब्रांड्स से जुड़ा है. इसमें तीन AI मॉडल्स यूजर की पसंद और लुक्स को समझकर शॉपिंग सजेस्ट करते हैं. फिलहाल फैशन पर फोकस है, लेकिन जल्द ही यह ब्यूटी, ट्रैवल और एक्सेसरीज़ में भी एंट्री करेगा.

👤 Samachaar Desk 22 May 2025 08:38 PM

गूगल समर्थित कंज्यूमर टेक कंपनी Glance ने 22 मई को एक बड़ा ऐलान करते हुए अपना नया AI नेचुरल कॉमर्स प्लेटफॉर्म Glance AI लॉन्च किया. यह ऐप पारंपरिक सर्च-बेस्ड शॉपिंग को खत्म कर अब सेल्फी डिस्कवरी पर फोकस करता है. अब यूजर केवल एक सेल्फी क्लिक या फोटो अपलोड कर अपने लिए स्टाइलिश फैशन लुक्स एक्सप्लोर कर सकते हैं. Glance AI एडवांस्ड AI मॉडल्स से यूजर की फोटो को एनालाइज़ करता है और 400 से ज्यादा इंटरनेशनल ब्रांड्स से जुड़े प्रोडक्ट्स सजेस्ट करता है.

जानिए Glance AI के पीछे की टेक्नोलॉजी

Glance AI तीन मुख्य AI मॉडल्स पर आधारित है:

कॉमर्स इंटेलिजेंस मॉडल – जो ग्लोबल शॉपिंग डेटा पर आधारित है.

GenAI एक्सपीरियंस मॉडल – यह बॉडी टाइप, जेंडर और स्किन टोन के आधार पर आउटफिट्स को सिम्युलेट करता है.

ट्रांजैक्शन जर्नी मॉडल – यह यूजर की पसंद को प्रेडिक्ट करता है और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स सजेस्ट करता है.

Google Gemini और Imagen का सपोर्ट भी शामिल

इस ऐप में Google के Gemini और Imagen (Vertex AI) का इंटीग्रेशन है, जो इसे और ज्यादा रियलिस्टिक और पर्सनल बनाता है. यूजर्स को अपने डेटा पर पूरा कंट्रोल मिलेगा. वे अपने स्टाइल्स को सेव, शेयर या वॉलपेपर के रूप में सेट कर सकते हैं. वो भी बिना किसी प्राइवेसी के समझौते के.

शुरुआत फैशन से, जल्द आएगा ब्यूटी और ट्रैवल सेगमेंट में

फिलहाल Glance AI का फोकस फैशन पर है, लेकिन साल के अंत तक यह ब्यूटी, एक्सेसरीज़ और ट्रैवल सेगमेंट में भी एंट्री करेगा. कंपनी के मुताबिक, अमेरिका में शुरुआती ट्रायल्स में 1.5 मिलियन एक्टिव यूजर्स मिले हैं. इनमें से 50% यूजर हर हफ्ते वापसी कर रहे हैं और अब तक 40 मिलियन से ज्यादा स्टाइल रिक्वेस्ट जनरेट की जा चुकी हैं.

जल्द ही फोन और टेलिकॉम कंपनियों से भी होगा इंटीग्रेशन

Glance AI को एंड्रॉयड फोन मेकर्स और टेलिकॉम ऑपरेटर्स के साथ और गहराई से जोड़ा जाएगा ताकि स्मार्टफोन्स को AI-पावर्ड शॉपिंग हब में बदला जा सके.

नवीन तिवारी का विजन

InMobi और Glance के फाउंडर और CEO नवीन तिवारी ने कहा, “Glance AI, AI-ड्रिवन कंज्यूमर एक्सपीरियंस का भविष्य तैयार करने की दिशा में हमारा सबसे महत्वाकांक्षी कदम है.” अगर आप टेक और फैशन में नए अनुभव की तलाश में हैं, तो Glance AI आज ही Google Play Store या Apple App Store. से डाउनलोड करें और एक नए जमाने की शॉपिंग की शुरुआत करें.