Xiaomi ने अब तक क्वालकॉम और मीडियाटेक जैसे दिग्गजों पर निर्भर रहने के बाद अब अपनी खुद की टेक्नोलॉजी पेश की है. कंपनी ने Xring O1 नाम का अपना पहला इन-हाउस फ्लैगशिप चिपसेट लॉन्च कर दिया है, जो सीधे Qualcomm Snapdragon 8 Elite और MediaTek Dimensity 9400 जैसे हाई-एंड चिपसेट्स को टक्कर देगा.
Xiaomi Xring O1 में कुल 19 अरब ट्रांजिस्टर हैं और इसमें 10-कोर (Deca-core) CPU है. इसके साथ ही इसमें Xiaomi का 4th जनरेशन का ISP और एक 6-कोर NPU है, जो 44 TOPS AI परफॉर्मेंस देता है. यानी इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी प्रोसेसिंग बेहद तेज होगी.
इस चिपसेट में Arm Immortalis-G925 MC16 GPU है, जो MediaTek Dimensity 9400 में भी देखा गया है. लेकिन Xiaomi ने इसमें ज्यादा shader cores दिए हैं, जिससे ग्राफिक प्रोसेसिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस और बेहतर होगी.
Xring O1 चिपसेट 3nm प्रोसेस पर आधारित है, ठीक वैसे ही जैसे Apple का A18, Snapdragon 8 Elite और Dimensity 9400. इसका मतलब है कि Xiaomi अब चिप टेक्नोलॉजी में बड़े ब्रांड्स को सीधी चुनौती देने की तैयारी में है.
जैसे Google का Tensor, Samsung का Exynos और Apple का A-series है, वैसे ही Xiaomi ने भी अब अपनी पहचान बनाने का कदम बढ़ा दिया है. कंपनी की योजना है कि इस नए चिपसेट का इस्तेमाल वह अपनी आगामी डिवाइसेज में करेगी, जैसे Xiaomi Tablet 7 Ultra और Xiaomi 15S Pro, जिसकी AnTuTu बेंचमार्क पर 3 मिलियन से भी ज्यादा स्कोर है.
Xiaomi का Xring O1 चिपसेट बताता है कि कंपनी अब केवल स्मार्टफोन बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि तकनीक की दुनिया में इनोवेशन और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही है. आने वाले समय में यह चिपसेट टेक्नोलॉजी की दौड़ में नया मुकाम हासिल कर सकता है.