Logo

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

AC Tips: 1.5 Ton AC Electricity Consumption: गर्मी का मौसम और AC का चुनाव… सोचिए, रोजाना 8 घंटे चलाने पर आपका बिजली बिल 700 रुपए तक होगा या फिर 900 रुपए से भी ज्यादा? सही चुनाव आपके हाथ में है!

👤 Samachaar Desk 13 Mar 2026 04:11 PM

AC Tips: 1.5 Ton AC Electricity Consumption: गर्मियों का मौसम आते ही घर में ठंडक बनाए रखना जरूरी हो जाता है। ऐसे में 1.5 टन वाला एसी (AC) खरीदने का प्लान होना आम बात है। लेकिन एसी के साथ ही बिजली बिल भी बढ़ जाता है। इसलिए ये जानना जरूरी है कि अगर आप रोजाना 8 घंटे एसी चलाते हैं तो इसकी बिजली खपत कितनी होगी। इससे आप पहले से ही अपने बजट के अनुसार सही चुनाव कर सकते हैं।

अगर आप 1.5 टन 5 स्टार एसी लेते हैं, तो इसकी बिजली खपत कम होती है। उदाहरण के लिए, Panasonic कंपनी का 1.5 टन 5 स्टार AC 1600 घंटे में लगभग 681 यूनिट बिजली खर्च करता है। इसका मतलब ये हुआ कि 1 घंटे में यह 0.42 यूनिट बिजली लेता है।

रोजाना 8 घंटे की खपत: 0.42 × 8 = 3.36 यूनिट 8 घंटे की लागत (7 रुपए प्रति यूनिट): 3.36 × 7 = 23.52 रुपए 30 दिन की लागत: 23.52 × 30 = 705.60 रुपए. इस हिसाब से 5 स्टार AC चलाने पर महीने में लगभग 706 रुपए बिजली खर्च होगी।

1.5 टन 3 स्टार AC की बिजली खपत

अगर आप 3 स्टार वाला AC चुनते हैं, तो इसकी खपत थोड़ी ज्यादा होगी। Panasonic के 1.5 टन 3 स्टार AC की सालाना खपत 877.74 यूनिट है। इसका मतलब 1 घंटे में 0.54 यूनिट बिजली खर्च होती है।

रोजाना 8 घंटे की खपत: 0.54 × 8 = 4.32 यूनिट 8 घंटे की लागत (7 रुपए प्रति यूनिट): 4.32 × 7 = 30.24 रुपए 30 दिन की लागत: 30.24 × 30 = 907.20 रुपए

इस प्रकार, 3 स्टार AC चलाने पर महीने में करीब 907 रुपए बिजली खर्च होंगे।

ध्यान देने योग्य बातें

हर ब्रांड और मॉडल की बिजली खपत अलग हो सकती है। 5 स्टार AC की सालाना खपत 681 यूनिट हो सकती है, जबकि 3 स्टार AC की 878 यूनिट। इसलिए एसी खरीदते समय यूनिट की जानकारी जरूर देखें। इससे आप आसानी से अंदाजा लगा पाएंगे कि रोजाना और महीने में बिजली का खर्च कितना होगा।