Logo

दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन! जल्द आ रहा है Honor Magic V5

Honor Magic V5 को 2 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है. यह दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन होगा, जिसकी मोटाई 8.8mm बताई गई है. इसमें 6100mAh की बैटरी और 200MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है.

👤 Samachaar Desk 22 Jun 2025 07:33 PM

ऑनर ने अपने नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन Honor Magic V5 की लॉन्चिंग की तैयारी तेज कर दी है. इस फोन को दुनिया का अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल फोन बताया जा रहा है. इससे पहले कंपनी ने Magic V3 लॉन्च किया था, जिसकी मोटाई फोल्ड होने पर 9.3mm और अनफोल्ड पर 4.35mm थी. अब Magic V5 इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकता है.

दमदार कैमरा सेटअप के साथ दिखा नया लुक

Weibo पर लीक हुए पोस्टर के मुताबिक, Magic V5 की मोटाई फोल्ड होने पर सिर्फ 8.8mm है, जिससे यह Oppo Find N5 (8.9mm) को भी पीछे छोड़ देगा. फोन के कैमरा मॉड्यूल में 50MP मेन कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की संभावना है, जिससे यह कैमरा लवर्स के लिए भी एक परफेक्ट चॉइस बन सकता है.

फोल्डेबल फोन्स में सबसे बड़ी बैटरी

Honor Magic V5 को 6100mAh की बैटरी से लैस किया जा सकता है, जो अब तक के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में सबसे बड़ी होगी. यह 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा. यानी पावर, परफॉर्मेंस और बैकअप, तीनों में यह फोन टॉप क्लास है. साथ ही, इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है.

वजन और पोर्टेबिलिटी

Honor Magic V5 का वजन 219 ग्राम से भी कम बताया जा रहा है, जिससे यह काफी हल्का और पोर्टेबल रहेगा. इसके मुकाबले Vivo X Fold 5 और Galaxy Z Fold 7 जैसे फोन्स भी वजन और मोटाई के मामले में पीछे नजर आ सकते हैं. Honor Magic V5 को चीन में 2 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है. साथ ही उम्मीद है कि जुलाई के अंत तक यह इंटरनेशनल मार्केट में भी आ सकता है.

Honor Magic V5 सिर्फ एक फोल्डेबल फोन नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी की नई परिभाषा बनने जा रहा है सबसे पतला, सबसे हल्का और सबसे पावरफुल फोल्डेबल स्मार्टफोन के रूप में. अब देखना होगा कि यह बाकी ब्रांड्स को कैसे टक्कर देता है. अगर आप 2025 में कोई फोल्डेबल फोन खरीदना चाहते हैं, तो Honor Magic V5 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.