Logo

पंजाब राज्यसभा चुनाव को लेकर संजय अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

पंजाब की राज्यसभा सीट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आम आदमी पार्टी नेता संजय अरोड़ा ने बयान देकर चुप्पी तोड़ी है।

👤 Saurabh 26 Jun 2025 05:50 PM

पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजीव अरोड़ा की शानदार जीत के बाद अब पार्टी की राज्यसभा सीट खाली हो गई है। इस पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इस मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व ही फैसला करेगा।

संजीव अरोड़ा ने जताया आभार

अपनी जीत के बाद संजीव अरोड़ा ने कहा, “मैं लुधियाना के नागरिकों, सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं, विधायकों और खासकर मुख्यमंत्री भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल जी का दिल से धन्यवाद करता हूं।”

कैसे खाली हुई सीट?

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के निधन के कारण जनवरी में खाली हो गई थी। AAP ने इस सीट पर राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा।

19 जून को हुआ था मतदान

इस सीट पर 19 जून को उपचुनाव हुए थे। नतीजों में संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों से हराया। अरोड़ा को कुल 35,179 वोट मिले। बीजेपी के जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। अकाली दल के एडवोकेट पुरुपकर सिंह घुम्मन चौथे स्थान पर रहे।

अब जब संजीव अरोड़ा विधायक बन गए हैं, उनकी राज्यसभा सीट खाली हो गई है, और AAP को अब राज्यसभा के लिए नया उम्मीदवार तय करना होगा।