Logo

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Punjab Storm Alert: पंजाब में 3 और 4 अप्रैल को मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है। तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि के चलते मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

👤 Isha Gupta 02 Apr 2026 10:45 AM

Punjab Weather Update: पंजाब के मौसम में अगले दो दिनों में बड़े बदलाव का अंदेशा जताया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को राज्य के अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से आगाह किया है कि इस दौरान बाहर जाने से पहले सुरक्षा उपाय अपनाएं और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि 2 अप्रैल को पूरे पंजाब में मौसम सामान्य और साफ रहेगा, लेकिन 3 अप्रैल से राज्य के कई इलाकों में अचानक मौसम करवट ले सकता है।

2 अप्रैल: मौसम रहेगा सामान्य

मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल को पूरे पंजाब में मौसम सामान्य और साफ रहने की उम्मीद है। इस दिन किसी जिले के लिए कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। लोगों को इस दिन बाहर जाने में कोई खास परेशानी नहीं होगी। हालांकि, मौसम में आने वाले बदलाव के मद्देनजर लोग अपने आगामी दिनचर्या की योजना पहले से बना सकते हैं।

3 अप्रैल: तेज हवाओं और बारिश का खतरा

3 अप्रैल से मौसम करवट लेने लगेगा। विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, फिरोजपुर, जालंधर और तरनतारन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

वहीं होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला और बठिंडा जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना रहेगा।

4 अप्रैल: मौसम का असर जारी

4 अप्रैल को फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा और बरनाला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। बाकी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। विभाग ने सभी जिलों के लोगों से कहा है कि वे बिजली गिरने और ओलावृष्टि से बचाव के लिए घर के अंदर रहें और जरूरी सामान पहले से तैयार रखें। मौसम विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि तेज हवाओं और बारिश के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं, ऊंची इमारतों और पेड़ों के पास सावधानी बरतें और सड़क पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्क रहें।