Logo

कपिल शर्मा ने स्टेज से मांग लिए सिद्धू के लिए वोट! चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंसी से गूंजा पूरा कैंपस

Kapil Sharma Chandigarh University: कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में छात्रों को मनोरंजन का शानदार डोज दिया। कपिल के मजेदार जोक्स, गाने और टीम की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने माहौल को पूरी तरह खुशनुमा बना दिया।

👤 Ashwani Kumar 17 Mar 2026 03:19 PM

कपिल शर्मा, नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी टीम ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में छात्रों को हंसी और मनोरंजन से भर दिया। जैसे ही सितारे मंच पर पहुंचे, पूरा माहौल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। कपिल शर्मा ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि इतनी भीड़ देखकर लग रहा है जैसे कोई चुनावी रैली हो। उन्होंने हंसते हुए सिद्धू के लिए वोट मांगने की बात भी कह दी, जिस पर खुद सिद्धू भी ठहाके लगाने से नहीं रोक पाए।

मंच पर दिखी शानदार केमिस्ट्री

कपिल और सिद्धू की जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी केमिस्ट्री आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। दोनों ने मंच पर एक-दूसरे को गले लगाया और छात्रों के साथ खुलकर बातचीत की। हालांकि, सिद्धू ने इस दौरान राजनीतिक बातों से दूरी बनाए रखी और छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से वे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। कार्यक्रम में कपिल शर्मा ने मशहूर गाना ‘किथे नई तेरा रुतबा घटदा’ गाकर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।

वहीं कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने अपने डांस परफॉर्मेंस से छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुनील ग्रोवर ने अपने खास अंदाज में कॉमेडी कर सबको खूब हंसाया।

दर्शकों के प्यार ने बनाया शो को खास

कार्यक्रम के अंत में अर्चना पूर्ण सिंह ने छात्रों का धन्यवाद करते हुए कहा कि दर्शकों के प्यार और सपोर्ट की वजह से ही यह शो इतनी सफलता हासिल कर पाया है। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया, जहां उन्हें अपने पसंदीदा सितारों को करीब से देखने और उनके साथ हंसी-मजाक का मौका मिला।

यादगार बना इवेंट

इस पूरे इवेंट ने साबित कर दिया कि कॉमेडी और मनोरंजन लोगों को जोड़ने का सबसे आसान तरीका है। कपिल शर्मा और उनकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से छात्रों के दिलों में खास जगह बना ली।