Logo

अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10 किलो 248 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

पंजाब में भगवंत मान सरकार के ड्रग्स विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है. अमृतसर पुलिस ने 10.248 किलो हेरोइन जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.

👤 Sagar 18 May 2025 04:54 PM

 मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रहे पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है. अमृतसर पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 किलो 248 ग्राम हेरोइन जब्त की है और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह सफलता राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और पुलिस की चौकस कार्रवाई का नतीजा है.

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू किए गए 'ड्रग्स के खिलाफ युद्ध’ का हिस्सा है, और यह अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रहा है. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी- आकाशदीप सिंह, आकाशदीप और संदीप सिंह – सभी तरनतारन जिले के निवासी हैं.