Logo

10वीं के नतीजे LIVE, PSEB ने किया रिजल्ट घोषित; यहां क्लिक कर देखें डायरेक्ट लिंक

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं के सालाना परीक्षा नतीजे घोषित कर दिए हैं. छात्र अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं.

👤 Sagar 16 May 2025 12:23 PM

PSEB Punjab Board 10th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं के सालाना परीक्षा नतीजे घोषित कर दिए हैं. छात्र अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं.

जिन विद्यार्थियों ने 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच दसवीं की परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना नाम और रोल नंबर दर्ज करके यह जांच सकते हैं कि वे सफल हुए हैं या नहीं. रिजल्ट चेक करने का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है.

कैसे चेक करें रिजल्ट?

सबसे पहले तो छात्र नीचे दिए गए तरीके से अपनी मार्कशीट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.

फिर इसके बाद  ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं

होमपेज पर दिए गए PSEB 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.

अपनी लॉगिन जानकारी (रोल नंबर और नाम) डालें.

पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा.

इसके बाद आप अपनी मार्कशीट देख सकते है या उसे डाउनलोड या स्क्रीन शॉट ले सकते हैं.

मिलिए टॉपर लड़कियों से

पंजाब बोर्ड क्लास 10वीं के रिजल्ट में तीन टॉपर लड़कियों की शामिल हैं, जिसमें से सौ प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, PSEB 10th 2025 के तीन टॉपर हैं जिसमें से  रतिंदरदीप कौर, फरीदकोट से अक्षनूर कौर और मलेरकोटला से अर्शदीप कौर हैं.