Ind VS Aus आज के मैच में रोहित शर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया के बड़े स्कोर की नींव रखी। हालांकि वे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।
रोहित शर्मा ने 92 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और Australia गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उनके साथ ओपनिंग करने वाले विराट कोहली 0 रन पर आउट।