राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 में अपने अभियान का अंत शानदार जीत के साथ किया। आखिरी लीग मैच में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। राजस्थान ने 188 रनों के लक्ष्य को 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर पूरा कर लिया। चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए थे।
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी चुनी।
राजस्थान की जीत में ध्रुव जुरेल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए, जिसमें जीत दिलाने वाला छक्का भी शामिल था। वैभव सूर्यवंशी ने 57 और संजू सैमसन ने 41 रन बनाए। दोनों ने 98 रन की मजबूत साझेदारी की। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों पर 36 रन बनाए। गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन को 2 विकेट मिले।
चेन्नई की ओर से कप्तान एमएस धोनी ने 17 गेंदों में 16 रन बनाए और टी-20 करियर में अपने 350वें छक्के की उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा, डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 और आयुष म्हात्रे ने 43 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने भी 39 रन बनाए। राजस्थान की गेंदबाजी में युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल ने 3-3 विकेट लिए।
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), आयुष म्हात्रे, ड्वोन कॉन्वे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद और खलील अहमद।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदू हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल।