Logo

Punjab By Election: CM भगवंत मान ने हरमीत संधू पर खेला बड़ा दांव, तरनतारन से होंगे AAP उम्मीदवार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

👤 Saurabh 04 Oct 2025 11:13 AM

Punjab By Election: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को आम आदमी पार्टी (AAP) का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यह घोषणा शुक्रवार को मान ने तरनतारन में एक सभा के दौरान की।

क्यों हो रहा है उपचुनाव?

यह सीट जून 2024 में आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हो गई थी। अब इस सीट पर उपचुनाव होना है, हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है।

CM मान ने जताया भरोसा

सभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि संधू जनता की पसंद हैं और अब वह आप पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान मान तरनतारन में ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए एक नई परियोजना का शुभारंभ करने पहुंचे थे।

हरमीत संधू का राजनीतिक सफर

हरमीत संधू का तरनतारन राजनीति से गहरा जुड़ाव रहा है।

वह पहली बार 2002 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधायक चुने गए।

इसके बाद 2007 और 2012 में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के टिकट पर फिर से विधायक बने।

हालांकि, 2017 और 2022 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

जुलाई 2024 में उन्होंने आप पार्टी ज्वाइन की और अब वह AAP की ओर से उपचुनाव लड़ेंगे।

आप की उम्मीदें संधू पर टिकीं

AAP को विश्वास है कि संधू की स्थानीय पहचान और लंबे राजनीतिक अनुभव से पार्टी को तरनतारन सीट पर जीत मिल सकती है। संधू पहले भी तीन बार विधायक रह चुके हैं, इसलिए उनका स्थानीय स्तर पर अच्छा जनाधार माना जाता है।