रमजान का महीना आते ही घर-घर में खास ड्रिंक्स और शरबत बनते हैं। इस दौरान मोहब्बत का शरबत लोगों की पसंदीदा चीज बन जाता है। इसे ताजे खरबूजे, ठंडे दूध और रूहआफजा के साथ तैयार किया जाता है और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया जाता है। इसका मीठा और खुशबूदार स्वाद जुबान पर लंबे समय तक रहता है। दिल्ली की जामा मस्जिद में यह शरबत इतना लोकप्रिय है कि लोग दूर-दूर से इसे पीने आते हैं। लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया, मजेदार और हटके ट्राय करना चाहते हैं, तो 'नफरत का शरबत' एक बार जरूर आजमाएं।
भले ही इसका नाम थोड़ा अजीब या कड़वा लगे, लेकिन इसके स्वाद में मोहब्बत के शरबत से कोई कम नहीं है। जामा मस्जिद की गलियों में यह शरबत काफी प्रसिद्ध है। चलिए अब जानते हैं कि घर पर इसे कैसे आसानी से बनाया जा सकता है।
2 कप ठंडा दूध
1 कप पका हुआ खरबूजा (मैश किया हुआ)
2–3 बड़े चम्मच गुलाब सिरप
1–2 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1–2 बड़े चम्मच भीगे हुए सब्जा (तुलसी) बीज बर्फ के टुकड़े
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता)
View this post on Instagram
नफरत का शरबत बनाने की विधि
1. सबसे पहले पके हुए खरबूजे को अच्छी तरह मैश करें या ब्लेंड कर स्मूद पल्प बना लें।
2. एक बड़े बर्तन में ठंडा दूध डालें और उसमें चीनी अच्छी तरह घोल लें।
3. अब दूध में खरबूजे का पल्प मिलाएँ और हल्के हाथ से मिक्स करें।
4. इसमें गुलाब सिरप और इलायची पाउडर डालें, जिससे शरबत का रंग और खुशबू बढ़े।
5. भीगे हुए सब्जा बीज डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें।
6. शरबत को बर्फ के टुकड़े डालकर या फ्रिज में कुछ समय ठंडा होने दें।
7. गिलास में डालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और थोड़ा गुलाब सिरप डालकर सजाएं।
तैयार है दिल्ली के जामा मस्जिद का मशहूर नफरत का शरबत।
नफरत का शरबत पीने के फायदे
गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है और एनर्जी बढ़ाता है। खरबूजा और दूध गर्मी को कम करने में मदद करते हैं। सब्जा बीज पाचन सुधारते हैं और पेट को ठंडक देते हैं। ड्राई फ्रूट्स और दूध से शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी दूर होती है। हाइड्रेशन बनाए रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
यानी, यह शरबत सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।
➤