Logo

क्या पूरी तरह शुगर छोड़ना सही है? जानिए इससे जुड़ी 5 बड़ी दिक्कतें

नो शुगर डाइट तेजी से लोकप्रिय हो रही है, लेकिन इसे पूरी तरह अपनाने से पहले जान लें इससे होने वाले संभावित नुकसान

👤 Vineet Sharma 02 May 2025 11:15 PM

आज के दौर में फिटनेस और हेल्थ को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है और इसी का नतीजा है कि 'नो शुगर डाइट' का ट्रेंड हर जगह देखने को मिल रहा है। लोग यह मानने लगे हैं कि चीनी यानी शुगर को पूरी तरह छोड़ देना सेहत के लिए सबसे सही फैसला है। यह बात कुछ हद तक सही भी है क्योंकि अधिक मात्रा में शुगर लेने से मोटापा, डायबिटीज, दिल की बीमारियां और स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि पूरी तरह शुगर छोड़ने के भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि शरीर को सीमित मात्रा में शुगर की जरूरत होती है क्योंकि यह एक क्विक एनर्जी सोर्स होता है। जब आप अचानक शुगर लेना बंद कर देते हैं, तो थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होने लगती है।

दूसरी बड़ी समस्या मूड स्विंग की होती है। शुगर दिमाग में डोपामिन रिलीज करता है जिससे मूड बेहतर रहता है, लेकिन अचानक इसे बंद करने से चिड़चिड़ापन और गुस्सा आने लगता है। कई लोगों को सिरदर्द, चक्कर और बेचैनी भी महसूस होती है, जो कि शुगर की लत छोड़ने पर 'विथड्रॉवल सिंपटम्स' के तौर पर सामने आते हैं।

इसके अलावा, शुरुआत में बहुत ज्यादा भूख लगना और मीठे की तीव्र इच्छा होना भी आम बात है। लोग सोचते हैं कि शुगर छोड़ने से वजन तेजी से घटेगा, लेकिन इसके साथ ही एनर्जी भी गिरती है और शरीर सुस्त हो जाता है।

इसलिए एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि शुगर को एकदम से न छोड़ें। प्रोसेस्ड और रिफाइंड शुगर से दूरी बनाएं, लेकिन फलों, शहद और गुड़ जैसी नेचुरल शुगर को सीमित मात्रा में जरूर शामिल करें।