Logo

हर बाइट में लखनवी स्वाद का धमाका! ट्राय करें ये आसान लेकिन टेस्टी वेज कबाब पराठा रेसिपी

Kabab Paratha Recipe : एक खास रेसिपी जो राजमा, चने और मसालों से तैयार होती है- जिसमें छुपा है लखनवी स्वाद का राज. जानिए कैसे कुछ आसान स्टेप्स में बनाएं घर पर वही टेस्टी वेज कबाब पराठा, जो हर किसी को बना दे दीवाना.

👤 Samachaar Desk 29 May 2025 09:01 AM

Kabab Paratha Recipe : अगर आप भी लखनऊ के स्ट्रीट फूड के दीवाने हैं, तो वेज कबाब पराठा जरूर आपकी लिस्ट में होगा. मगर अब इसके लिए लखनऊ जाने की जरूरत नहीं- आप इस स्वादिष्ट डिश को अपने घर पर ही आसानी से बना सकते हैं. ये रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगी और किचन में कुछ नया ट्राय करने का मजा भी मिलेगा.

वेज कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री

राजमा – 1 कप काले चने – ¼ कप सफेद चना – ½ कप भुना बेसन – ¾ कप नमक – स्वादानुसार गरम मसाला – ½ चम्मच अमचूर पाउडर – ½ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच काला नमक – ½ चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच तेल – 3-4 चम्मच

कबाब बनाने की विधि

सफेद और काले चने के साथ राजमा को रातभर भिगो दें. अगली सुबह इन्हें प्रेशर कुकर में नमक डालकर उबाल लें. उबले हुए चनों को बिना पानी मिलाए मिक्सी में पीस लें. अब इस मिश्रण में भुना बेसन, नमक, भुना प्याज, हल्दी, गरम मसाला, चाट मसाला, अमचूर पाउडर, काली मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालें. सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और टिक्की का आकार दें. तवे पर हल्का सा तेल डालें और कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा भून लें.

ग्रेवी बनाने की विधि

2-3 प्याज को लच्छेदार काटें और एक प्याज व टमाटर को पीसकर पेस्ट बना लें. कड़ाही में तेल गरम करें और कटे प्याज को सुनहरा भून लें, फिर प्लेट में निकाल लें. उसी तेल में तेजपत्ता, लौंग, सौंफ जैसे खड़े मसाले डालें. अब प्याज का पेस्ट डालकर भूनें, फिर टमाटर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. हल्का गरम मसाला डालकर अच्छे से ग्रेवी तैयार करें.

पराठा और सर्विंग का तरीका

अब गर्म पराठा तैयार करें. पराठे पर हरी चटनी लगाएं. ऊपर से वेज कबाब रखें और उस पर थोड़ी सी तैयार ग्रेवी डालें. गरमा-गरम पराठा कबाब सर्व करें और तारीफें बटोरें!