Logo

हर कोई पहनता है जींस, लेकिन 95% लोगों को नहीं पता इस छोटी जेब के पीछे की वजह!

क्या आपने कभी सोचा है कि जींस की वो छोटी सी पॉकेट आखिर क्यों होती है? इतनी छोटी कि उसमें कुछ आता भी नहीं... फिर भी हर जींस में मौजूद रहती है. क्या ये सिर्फ डिजाइन का हिस्सा है या इसके पीछे कोई पुराना राज छिपा है?

👤 Samachaar Desk 22 May 2025 07:23 AM

What is the use of small pocket in jeans: क्या आपने कभी सोचा है कि जींस की उस बेहद छोटी सी जेब का क्या मतलब होता है? वो जो दाहिनी तरफ ऊपर की ओर होती है, जिसमें शायद ही कुछ समा पाए? हम सबने इसे देखा है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका इतिहास कितना गजब का है. ये सिर्फ डिजाइन का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसके पीछे छुपा है एक सदियों पुराना कारण. आइए  जानते हैं-

जींस की शुरुआत 1800 के दशक में हुई थी, जब इसे खासतौर पर खनन और मजदूरी करने वाले लोग पहनते थे. उस दौर में जेब घड़ियां (pocket watches) काफी आम थीं, जो बेल्ट की बजाय सीधे जेब में रखी जाती थीं. लेकिन इन नाजुक घड़ियों को बड़ी जेब में रखने पर टूटने का खतरा रहता था.

इसी वजह से लीवाइस ने जींस में एक छोटी जेब जोड़ी – खासतौर पर उन घड़ियों को सेफ रखने के लिए. यही वजह है कि इसे शुरू में वॉच पॉकेट कहा गया.

नाम तो कई हैं, काम अब कम!

समय के साथ वॉच पॉकेट का काम और नाम दोनों बदलते गए. अब इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है:

 कॉइन पॉकेट

 टिकट पॉकेट

 माचिस पॉकेट

 फ्रंटियर पॉकेट

हालांकि आज की जेबों में घड़ी नहीं रखी जाती, पर डिजाइन में ये जेब अब भी बनी रहती है – एक फैशन स्टेटमेंट के तौर पर.

आज की जींस में क्यों बनी रहती है ये पॉकेट?

आजकल बहुत कम लोग इस पॉकेट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी लगभग हर जींस ब्रांड इस जेब को बनाए रखता है. क्यों?

ये क्लासिक डिजाइन का हिस्सा बन चुकी है,जींस को रेट्रो लुक देती है. कुछ लोग अब भी इसमें सिक्के, यूएसबी, या छोटी चाबियां रखते हैं. कुछ नई डिजाइनों में इस पॉकेट को बड़ा भी किया गया है ताकि इसका उपयोग बढ़ सके.

अब जब जान लिया राज, अगली बार ध्यान से देखिए अपनी जींस की ये पॉकेट.छोटी सी दिखने वाली ये जेब दरअसल जींस के इतिहास की खदानों में काम करने वाले मजदूरों की जरूरत का प्रतीक है. फैशन और फंक्शन का ये मेल आज भी हमारे वॉर्डरोब में जिंदा है – भले ही उसका उपयोग बदल गया हो.