Logo

PM मोदी पोहचे यूक्रेन. क्या होगा युद्ध विराम

पीएम मोदी आज यूक्रेन के दौरे पर हैं क्या मोदी जी यूक्रेन और रूस के युद्ध को विराम लगाएंगे

👤 Samachaar Desk 23 Aug 2024 04:29 PM

पीएम मोदी पहले पोलैंड के दौरे पर निकले और वहां से सीधे यूक्रेन के कीव राष्ट्रपति जेल्स्की से मिलने पहुंचे और वह जाकर जल्स्की से मिले और उन्हें अपने गले से लगाया और पीएम मोदी के स्वागत में मैरिंस्की पैलेस को पूरी तरह से सजाया गया है|

प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस कीव दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीव में AV फोमिन बॉटनिकल गार्डन में स्थित महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। यह प्रतिमा महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष 2020 में स्थापित की गई थी। इस मौके पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी के अहिंसा और शांति के संदेश को सम्मानपूर्वक याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे, जहां उनका भारत माता की जय के नारों से जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कीव में लगभग 200 भारतीय नागरिकों से मुलाकात की, जिसमें उनका स्नेह और अपनापन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।

नरेंद्र मोदी यूक्रेन की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। वे राष्ट्रपति जेलेंस्की के निमंत्रण पर कीव पहुंचे हैं, जिससे इस दौरे की अहमियत बढ़ गई है।