एक वायरल वीडियो ने कनाडा की चमचमाती ज़िंदगी के पीछे छिपी सच्चाई को दुनिया के सामने ला खड़ा किया है. सर्द हवाओं में थरथराते युवाओं की लंबी कतार – न किसी हाई-प्रोफाइल जॉब के लिए, न किसी सरकारी योजना के तहत, बल्कि महज एक ‘अनपेड इंटर्नशिप’ के कुछ सीमित मौकों के लिए! वीडियो में दिख रही चुप्पी अपने आप में एक करारा तमाचा है – उन सभी सपनों पर जो लोग विदेश जाकर नौकरी और पैसा कमाने के लिए देखते हैं.
वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है – क्या विदेश में जीवन वाकई उतना आसान है जितना सोशल मीडिया पर दिखाया जाता है? @kanutalescanada नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किए गए इस वीडियो में वीडियो क्रिएटर कहती हैं Guys, हमारे जो Indian friends या relatives हैं जिनको लगता है कि Canada में बहुत jobs और पैसा है, उनको ये वीडियो दिखा देना.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्जनों युवा ठंड में कोट पहने, चुपचाप कतार में खड़े हैं. पहली नजर में लगता है कि ये कोई बड़ी हायरिंग ड्राइव या जॉब फेयर है। लेकिन सच्चाई इससे भी ज्यादा कड़वी है – ये सिर्फ एक इंटर्नशिप के 5-6 स्लॉट हैं, और लाइन में खड़े लोग सैकड़ों. It’s not a job. It’s just an internship. And still, look at the line,” वीडियो में साफ-साफ कहा गया है.
View this post on Instagram
क्यों इतनी जरूरी होती है इंटर्नशिप?
कनाडा जैसे देशों में विदेशी छात्र स्थानीय अनुभव के लिए तरसते हैं. भले ही इंटर्नशिप अनपेड हो या शॉर्ट-टर्म, वो पहली सीढ़ी मानी जाती है जिससे करियर की सीढ़ी शुरू होती है. यही वजह है कि छात्रों के लिए ये ‘इंटर्नशिप’ ही ‘उम्मीद’ बन जाती है. इस वीडियो ने न सिर्फ नौकरी की मुश्किलें बताई, बल्कि विदेश में संघर्ष कर रहे छात्रों की हालत पर भी रोशनी डाली. एक यूजर ने लिखा, Not as easy as it looks, वहीं दूसरे ने कहा कि It’s everywhere and unfortunate people’s perception is like abroad is simple and easy. No help, no support… have to do everything yourself.'
“India is better” – एक भारी लेकिन सच्चा जुमला
वीडियो के अंत में क्रिएटर का एक वाक्य सबके दिल को छू गया This is the reality of Canada. If you’re prepared for this, then come to Canada otherwise India is better. यह वाक्य सिर्फ नॉस्टैल्जिया नहीं, बल्कि एक कड़वा लेकिन ज़रूरी अलर्ट है – कि सपनों की धरती पर भी संघर्ष की फसल खुद बोनी पड़ती है.
➤