भारत सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक तपन कुमार डेका को एक साल का कार्यकाल विस्तार दिया है। अब वे 30 जून 2025 के बाद भी एक साल तक इस पद पर बने रहेंगे या जब तक सरकार कोई नया आदेश न दे।
यह फैसला कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने किया है। इसमें सरकार ने कुछ नियमों में छूट देते हुए यह अनुमति दी।
तपन कुमार का जन्म 25 फरवरी, 1963 को असम के सार्थेबाड़ी में हुआ था, उनकी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी में पोस्ट ग्रेजुएट से हुई है। आईपीएस बैच: 1988, हिमाचल प्रदेश कैडर में रहे हैं। वे 1995 में इंटेलिजेंस ब्यूरो से जुड़े और तब से कई जरूरी राष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों का हिस्सा रहे हैं।
26/11 मुंबई हमलों की जांच में शामिल रहे हैं. उत्तर-पूर्व भारत और कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाए, पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई, अमेरिका में भी सेवा की, 2012 में राष्ट्रपति पुलिस मेडल मिला।
जुलाई 2022 में वह IB के 28वें निदेशक बने, उन्होंने अरविंद कुमार की जगह ली थी। अब उन्हें जून 2026 तक (संभावित) इस पद पर बने रहने की अनुमति मिल गई है।