Logo

Defence Ministry recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, रक्षा मंत्रालय में 12 पदों पर भर्ती, जानें सबकुछ

Defence Ministry recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय ने जयपुर की 61 कैवलरी में ग्रुप-सी सईस पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं पास उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसमें कुल 12 पद हैं.

👤 Samachaar Desk 07 Feb 2026 04:55 PM

Defence Ministry recruitment 2026: भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने जयपुर स्थित 61 कैवलरी यूनिट में ग्रुप-सी पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती सूचना संख्या 01/2026 के तहत निकाली गई है. इसके लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन मांगे गए हैं.

इस भर्ती के तहत सईस पद पर नियुक्ति की जाएगी. यह मौका उन युवाओं के लिए है जो 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं. भर्ती से जुड़ी जानकारी रोजगार समाचार में प्रकाशित की गई है.

आवेदन की अंतिम तारीख

नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन की आखिरी तारीख रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 21 दिन रखी गई है. इस अवधि में रविवार और सरकारी छुट्टियां भी शामिल होंगी.

कुल पद और वेतन

इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 पद भरे जाएंगे. सभी पद ग्रुप-सी श्रेणी के होंगे. चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा. इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.

नौकरी का स्थान और आवेदन प्रक्रिया

नियुक्ति का स्थान जयपुर और नई दिल्ली तय किया गया है. यह भर्ती पूरी तरह ऑफलाइन प्रक्रिया से की जाएगी। उम्मीदवारों को अपना आवेदन डाक के माध्यम से भेजना होगा.

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके बराबर की कोई अन्य मान्य योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा

आयु सीमा वर्ग के अनुसार तय की गई है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 18 से 25 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18 से 28 वर्ष और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है. सरकारी नियमों के अनुसार पात्र उम्मीदवारों को आयु में छूट भी दी जाएगी.

श्रेणी के अनुसार रिक्तियां

पदों का आरक्षण भी तय किया गया है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 7 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 1 पद रखा गया है.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले सभी आवेदनों की जांच की जाएगी. जरूरत पड़ने पर योग्यता या 10वीं के अंकों के आधार पर छंटनी की जा सकती है. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा.

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को A4 साइज के कागज पर टाइप किया हुआ आवेदन पत्र तैयार करना होगा. आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां लगानी होंगी. साथ ही डाक टिकट लगा हुआ स्व-संबोधित लिफाफा भी भेजना अनिवार्य है. पूरा आवेदन निर्धारित पते पर डाक द्वारा भेजना होगा.