गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा-ठंडा और कूल-कूल मिल जाए, तो दिन बन जाता है. खासकर ठंडी, मलाईदार और मीठी कोल्ड कॉफी गर्मी में सबसे फेवरेट ड्रिंक बन जाती है. ऑफिस जाने वाले हों या स्टूडेंट्स, कोल्ड कॉफी एक इंस्टेंट रिफ्रेशमेंट का काम करती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना कोल्ड कॉफी पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? आइए जानते हैं, कैसे.
कोल्ड कॉफी हो या हॉट, उसमें मुख्य तत्व होता है कैफीन, जो एक डाइयुरेटिक है. इसका मतलब यह शरीर से पानी बाहर निकालने में मदद करता है. गर्मियों में जब वैसे ही शरीर को अधिक हाइड्रेशन की जरूरत होती है, तब कैफीन से डिहाइड्रेशन का खतरा और भी बढ़ जाता है.
कोल्ड कॉफी को टेस्टी बनाने के लिए उसमें अक्सर चीनी, फ्लेवर सिरप और आइसक्रीम डाली जाती है. ये सब मिलकर इसे हाई कैलोरी ड्रिंक बना देते हैं. अगर आप रोज़ाना कोल्ड कॉफी पीते हैं, तो यह वजन बढ़ाने के साथ-साथ डायबिटीज की संभावना भी बढ़ा सकता है.
कैफीन एक स्टिम्युलेंट है, जो दिल की धड़कन तेज कर सकता है और बीपी बढ़ा सकता है. जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट पलपिटेशन की समस्या है, उनके लिए रोज़ाना कोल्ड कॉफी नुकसानदायक हो सकती है.
रोजाना कोल्ड कॉफी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है. इससे गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खाली पेट कोल्ड कॉफी पीने से पेट की सेहत पर और भी बुरा असर पड़ सकता है. कैफीन एक ऐसा पदार्थ है जो नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है. रात में या देर शाम को कोल्ड कॉफी पीना आपकी नींद में खलल डाल सकता है. इससे इंसोम्निया (नींद न आना) की समस्या हो सकती है.
(Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें.)