अक्सर कहा जाता है कि किसी भी चीज का अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, और यही बात बियर पर भी लागू होती है। खासकर गर्मियों में लोग ठंडी बियर का मजा लेना पसंद करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा पीना नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि, अगर बियर को सीमित मात्रा में पिया जाए, तो यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकती है।
गर्मियों में डिनर के साथ एक सीमित मात्रा में बियर पीने से यह पाचनतंत्र में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है। इसके अलावा, यह डायबिटीज और हृदय रोगों की आशंका को भी कम कर सकती है। आइए जानें, कैसे गर्मियों में सही मात्रा में बियर पीकर आप अपनी सेहत को बूस्ट कर सकते हैं।
अगर बियर का सेवन दवाई की तरह सीमित और समझदारी से किया जाए, तो यह शरीर के लिए लाभकारी हो सकती है। आवश्यकता है सिर्फ मात्रा और समय का ध्यान रखने की।
भले ही अधिक बियर पीने से वजन बढ़ता है, लेकिन कम मात्रा में इसका सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसमें वाइन की तुलना में कम कैलोरी होती है, जो वजन नियंत्रण में फायदेमंद है।
एक उम्र के बाद घुटनों में दर्द और हड्डियों की कमजोरी आम समस्या है। रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग दिन में 1-2 ग्लास बियर पीते हैं, उनमें हड्डियों की मजबूती ज्यादा होती है, और उन्हें घुटनों से जुड़ी शिकायतें कम होती हैं।
जरूरत से ज्यादा शराब पीने से लिवर खराब हो सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में बियर का सेवन लिवर को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
जो लोग रोजाना सीमित मात्रा में बियर का सेवन करते हैं, वे उम्र से जुड़ी बीमारियों से बचे रहते हैं और अन्य लोगों की तुलना में अधिक वर्षों तक जीते हैं — कई मामलों में 90 साल तक की उम्र पाई गई है।
जैसे रेड वाइन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, वैसे ही बियर में भी ये तत्व मौजूद होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स से शरीर को बचाने में मदद करते हैं, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।