Logo

कौन है वो ‘मिस्ट्री गर्ल जिनका कार्तिक आर्यन संग जुड़ रहा नाम?

कार्तिक आर्यन की गोवा वेकेशन फोटो से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अफवाहें उड़ीं. सोशल मीडिया पर नाम जुड़ने के बाद करिना कुबिलियूटे ने खुद सामने आकर इन खबरों को गलत बताया.

👤 Samachaar Desk 06 Jan 2026 07:07 PM

बॉलीवुड में फिल्मों के साथ-साथ सितारों की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती है. साल 2026 की शुरुआत अभिनेता कार्तिक आर्यन के लिए कुछ ऐसी ही रही. उनकी हालिया फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन इसके बाद कार्तिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए. फैंस और इंटरनेट यूजर्स उनके एक पोस्ट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे.

दरअसल, कार्तिक आर्यन ने कुछ दिन पहले अपने गोवा वेकेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इस फोटो में वह समुद्र किनारे आराम करते नजर आ रहे थे. तस्वीर सामान्य लग रही थी, लेकिन फैंस की नजर फोटो के बैकग्राउंड पर चली गई. कई लोगों को लगा कि यह जगह किसी और लड़की की सोशल मीडिया तस्वीर से काफी मिलती-जुलती है. यहीं से अफवाहों का सिलसिला शुरू हो गया.

कौन है ‘मिस्ट्री गर्ल’?

जिन तस्वीरों की तुलना की जा रही थी, उनमें जिस लड़की का नाम सामने आया, वह करिना कुबिलियूटे बताई गईं. रिपोर्ट्स के अनुसार, करिना ग्रीस की रहने वाली हैं और फिलहाल यूके में पढ़ाई कर रही हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों की तस्वीरों में समुद्र का एंगल, बीच बेड, तौलिये की जगह जैसी छोटी-छोटी बातों तक को मिलाना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने इसे संयोग बताया, तो कुछ ने इसे किसी रिश्ते से जोड़ दिया.

रेडिट और सोशल मीडिया ने दी अफवाहों को हवा

यह मामला तब और बढ़ गया, जब रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने इस पर चर्चा शुरू कर दी. कुछ लोगों ने दावा किया कि कार्तिक आर्यन ने करिना को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया था और बाद में अनफॉलो कर दिया. हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. न ही कार्तिक और न ही करिना की तरफ से उस वक्त कोई बयान आया, जिससे “मिस्ट्री गर्ल” को लेकर सस्पेंस और गहरा गया.

Kartik Aaryan’s alleged rumoured girlfriend’s friend comments on the controversial post
byu/Weary-Honey-1942 inInstaCelebsGossip

करिना कुबिलियूटे ने खुद दी सफाई

अब इस पूरे मामले में बड़ा मोड़ आ गया है. करिना कुबिलियूटे ने खुद सामने आकर इन अफवाहों को गलत बताया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक स्क्रीनशॉट में करिना को कमेंट करते देखा गया, जिसमें उन्होंने साफ लिखा, “I’m not his gffff!!!” यानी वह कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड नहीं हैं. इस एक लाइन के जवाब ने सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों पर काफी हद तक विराम लगा दिया.