Vivek Oberoi Net Worth: इन दिनों फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर सिनेमाई दुनिया में जबरदस्त चर्चा है। साउथ और हिंदी सिनेमा के चर्चित निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में लीड रोल में प्रभास नजर आएंगे, जबकि तृप्ति डिमरी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।
मेकर्स ने फिल्म से विवेक ओबेरॉय का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसने फैंस के बीच हंगामा मचा दिया। उनके इंटेंस और दमदार अंदाज को देखकर लोग एक्साइटेड हो गए हैं। लुक के साथ ही फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है। फैंस के सवाल उठ रहे हैं कि क्या विवेक इस फिल्म में नए अवतार में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में छा पाएंगे।
एक्टर विवेक ओबेरॉय अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में काम करने के बावजूद उनका नाम बड़े सफल एक्टर्स की लिस्ट में शामिल नहीं हो सका, लेकिन बिजनेस और निवेश के मामले में वे काफी चर्चित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ लगभग 1200 करोड़ रुपये आंकी जाती है। विवेक ओबेरॉय केवल एक ही कंपनी नहीं, बल्कि 6 कंपनियों के मालिक हैं और विदेशों में भी उनका बिजनेस काफी फल-फूल रहा है।
विवेक केवल फिल्मों और बिजनेस से ही नहीं, बल्कि अपनी प्रॉपर्टी के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उनकी देश और विदेश में कई संपत्तियां बताई जाती हैं। मुंबई में उनका 2,100 वर्ग फुट का आलीशान बंगला है, जबकि दुबई के ‘द मीडोज’ इलाके में भी उनकी शानदार प्रॉपर्टी मौजूद है।
विवेक ओबेरॉय का कार कलेक्शन भी किसी से कम नहीं। उनके गैराज में शामिल हैं:
इन सभी से साफ है कि विवेक ओबेरॉय लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। उनका अंदाज, स्टाइल और संपत्ति सब मिलकर उन्हें बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार्स में शामिल करते हैं।