Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding: पॉपुलर साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं. हाल ही में विजय के हैदराबाद स्थित घर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई हैं, जिनमें उनके घर को लाइट्स और फूलों से सजाया गया देखा जा सकता है. इन फोटोज और वीडियोज ने फैंस में शादी को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है.
विजय के घर की सजावट का वीडियो देखने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं भी काफी बढ़ गई हैं. कई लोगों ने कमेंट्स में उन्हें 'क्यूटी कपल' कहकर बधाई दी है. जमगाती लाइटों और फूलों से पूरा घर रोशन दिखाई दे रहा है.
फैंस का मानना है कि ये सजावट शादी की तैयारियों का संकेत हो सकता है. इससे पहले भी वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बताया गया था कि विजय और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी कर सकते हैं. शादी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे.
इससे पहले दोनों के शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था जिसे देख फैंस ने इनकी शादी का अंदाजा लगाया था. लेकिन अभी तक कपल ने किसी भी तरह की अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन चीजों देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं.
View this post on Instagram
एक साथ फिल्मों में की कामयाबी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया है. दोनों ने तेलुगू सुपरहिट फिल्में ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में एक्टिंग की है. इन फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने बहुत पसंद किया.
उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. अब सोशल मीडिया और कई एंटरटेनमेंट मीडिया आउटलेट्स इस शादी के इवेंट पर नजर बनाए हुए हैं. हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
➤