Logo

स्ट्रेट बालों के चक्कर में खो बैठी हैं बालों की नमी और ताकत? ये देसी नुस्खे बनाएंगे बालों को दोबारा हेल्दी

Hair Tips : हेयर स्ट्रेटनिंग से बाल शुरुआत में शाइनी और स्मूद दिखते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ड्राय और डैमेज हो जाते हैं. इन्हें नेचुरली रिपेयर करने के लिए अंडा, एलोवेरा और केला जैसे घरेलू नुस्खे बेहद असरदार हैं.

👤 Samachaar Desk 27 Jun 2025 10:01 AM

Hair Tips : बालों को स्ट्रेट और शाइनी बनाना हर महिला का सपना होता है, लेकिन जब यही खूबसूरती कुछ महीनों बाद झड़ने, टूटने और ड्रायनेस की वजह बन जाए, तो परेशानी होना तय है. स्ट्रेटनिंग और रिबॉन्डिंग जैसी ब्यूटी ट्रीटमेंट्स बालों को बाहर से जितना ग्लॉसी दिखाती हैं, अंदर से उन्हें उतना ही कमजोर कर देती हैं. मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट्स इस डैमेज को पूरी तरह ठीक नहीं कर पाते, लेकिन किचन में रखी कुछ चीजें आपकी बड़ी मदद कर सकती हैं. आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में, जो आपके बालों को नेचुरल रूप से हेल्दी, स्मूद और शाइनी बना सकते हैं.

हेयर स्ट्रेटनिंग के बाद क्यों डैमेज होते हैं बाल?

स्ट्रेटनिंग प्रोसेस में बालों की नेचुरल नमी खत्म हो जाती है, क्योंकि इसमें केमिकल्स और हीटिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल होता है. नतीजतन, बाल रूखे, बेजान और फ्रिजी हो जाते हैं. लंबे समय तक ये प्रक्रिया बालों की जड़ों को कमजोर कर देती है, जिससे बाल झड़ने और टूटने लगते हैं. बालों की नेचुरल बनावट भी बिगड़ जाती है, जिससे वो पहले जैसे नहीं रह जाते.

घरेलू उपाय जो बालों को दोबारा बनाएं हेल्दी

अंडा प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो बालों को पोषण देता है. एलोवेरा बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और स्कैल्प को हेल्दी रखता है. एक अंडे में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और बालों पर लगाएं. 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें. हफ्ते में दो बार इसका उपयोग करें.

एलोवेरा जेल से हेयर स्मूदनिंग

एलोवेरा विटामिन, मिनरल और एंजाइम्स से भरपूर होता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को कम करते हैं. स्मूद बालों के लिए एलोवेरा जेल में नींबू या दही मिलाकर मास्क तैयार करें और स्कैल्प से लेकर बालों की लेंथ तक लगाएं. 30 मिनट के बाद वॉश करें.

केले का पोषण मास्क

केला बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर है. इसमें मौजूद पोटैशियम और विटामिन्स बालों को स्मूद और शाइनी बनाते हैं. एक पका हुआ केला मैश करें, इसमें अंडा या एलोवेरा मिलाएं और बालों पर लगाएं. आधे घंटे बाद बाल धो लें. ये मास्क डैमेज रिपेयर के साथ हेयर ग्रोथ को भी बढ़ाता है.

पार्लर की जगह घर पर करें बालों की केयर

पार्लर के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स की जगह किचन के नैचुरल इंग्रेडिएंट्स को अपनाकर आप बालों को बिना साइड इफेक्ट्स के बेहतर बना सकते हैं. घर के ये सिंपल नुस्खे लंबे समय तक बालों की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं.