Logo

The 50 Double Elimination: डबल एलिमिनेशन ने पलट दिया पूरा खेल: ‘द 50’ से इन 2 कंटेस्टेंट की हुई चौंकाने वाली विदाई

The 50 Double Elimination: ‘द 50’ में हुए डबल एलिमिनेशन ने सभी को चौंका दिया. जीरो वोट मिलने पर सौरभ घाडगे और सुमैरा शेख बाहर हुए. इस फैसले से घर में बहस और ये सवाल खड़ा हो गया कि क्या अच्छाई इस खेल में कमजोरी है.

👤 Samachaar Desk 05 Feb 2026 03:35 PM

The 50 Double Elimination: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 50 जाने-माने चेहरों के साथ शुरू हुआ ये शो अब धीरे-धीरे अपने कठिन मोड़ पर पहुंच रहा है. जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे प्रतियोगियों पर मानसिक और भावनात्मक दबाव बढ़ता जा रहा है.

अनसेफ जोन में 11 खिलाड़ी

इस एपिसोड की शुरुआत काफी तनाव भरी रही. शो के 11 खिलाड़ी अनसेफ जोन में थे और सभी को अपने बाहर होने का डर सता रहा था. इनमें फैज, बेबिका धुर्वे, सैमी, तेजस्वी प्रकाश, खानजादी, मोनालिसा, आर्या, सपना चौधरी, सौरभ घाडगे, मैक्सटर्न और सुमैरा शेख शामिल थे. सभी खिलाड़ी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में नजर आए.

‘द लायन’ का चौंकाने वाला फैसला

एलिमिनेशन से पहले शो के मास्टरमाइंड ‘द लायन’ ने खेल में नया मोड़ लाया. सुरक्षित खिलाड़ियों को ये अधिकार दिया गया कि वे वोटिंग के जरिए किसी एक सदस्य को बाहर कर सकते हैं. इस फैसले के बाद घर में बेचैनी और बढ़ गई. सभी को लगा कि अब वोटों के आधार पर किसी एक खिलाड़ी की विदाई तय होगी.

जीरो वोट और डबल एलिमिनेशन

जब वोटिंग के नतीजे सामने आए, तो सभी हैरान रह गए. ‘द लायन’ ने घोषणा की कि सौरभ घाडगे और सुमैरा शेख को शो से बाहर किया जा रहा है. हैरानी की बात ये रही कि इन दोनों को एक भी वोट नहीं मिला. जीरो वोट मिलने के कारण इनका सफर यहीं खत्म हो गया. ये एलिमिनेशन बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए भी बड़ा झटका था.

घर में बहस और सवाल

एलिमिनेशन के बाद सौरभ घाडगे काफी दुखी नजर आए. उन्होंने सवाल किया कि जब उन्हें किसी ने वोट नहीं दिया, तो उन्हें बाहर क्यों किया गया. इसी दौरान सिद्धार्थ भारद्वाज ने कहा कि 'आप दोनों अच्छे इंसान हैं और यह शो अच्छे लोगों के लिए नहीं है.' इस बयान पर घर में बहस छिड़ गई और कई सदस्यों ने इसे गलत बताया.

रिद्धि डोगरा हुईं भावुक

सुमैरा शेख के जाने से रिद्धि डोगरा काफी भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि यह शो बहुत कठिन है और अभी शुरुआत में ही लोगों का जाना दुखद है. रिद्धि ने बताया कि सुमैरा एक शर्मीली और इंट्रोवर्ट इंसान थीं, लेकिन उनमें काफी टैलेंट था. रिद्धि चाहती थीं कि सुमैरा को खुद को साबित करने का और मौका मिले.

क्या अच्छाई बन रही है कमजोरी?

सौरभ और सुमैरा के बाहर होने के बाद घर में यह सवाल गूंजने लगा है कि क्या इस शो में सिर्फ चालाकी और रणनीति ही जरूरी है. इस एलिमिनेशन ने बाकी खिलाड़ियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आगे टिके रहने के लिए उन्हें किस रास्ते पर चलना होगा.