Logo

रणवीर अल्लाहबादिया ने 1 नहीं 8 बार पूछा था वो सवाल! समय रैना ने खोला India’s Got Latent विवाद का सच

Samay Raina: समय रैना ने खुलासा किया कि रणवीर अल्लाभड़िया ने विवादित सवाल कई बार पूछा था, लेकिन एडिट में ज्यादातर हटाया गया। फिर भी वही हिस्सा बड़ा विवाद बन गया।

👤 Samachaar Desk 08 Apr 2026 10:50 AM

Samay Raina: कॉमेडियन Samay Raina ने अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल “Still Alive” में पिछले साल हुए India’s Got Latent विवाद पर खुलकर बात की। मंगलवार को रिलीज़ हुए इस शो में उन्होंने बताया कि चर्चित और विवादित सवाल, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ था, दरअसल एक बार नहीं बल्कि कई बार पूछा गया था।

समय रैना ने खुलासा किया कि पॉडकास्टर Ranveer Allahbadia, जिन्हें BeerBiceps के नाम से भी जाना जाता है, ने वही आपत्तिजनक सवाल आठ बार दोहराया था। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि एपिसोड के दौरान रणवीर ने सिर्फ वही सवाल नहीं, बल्कि कई और अजीब और गैर-जरूरी सवाल भी पूछे थे। जब समय ने एडिटेड वर्ज़न देखा, तो उन्हें लगा कि कंटेंट काफी हद तक अनुचित था।

एडिटिंग में हटाया गया ज्यादातर कंटेंट

समय ने बताया कि उन्होंने एडिटिंग के दौरान लगभग पूरा विवादित हिस्सा हटा दिया था। उनके अनुसार,उन्होंने केवल एक सवाल को रहने दिया और बाकी लगभग 99 प्रतिशत आपत्तिजनक कंटेंट हटा दिया। उनका मानना था कि जो फाइनल वर्ज़न सामने आया, वह काफी हद तक संतुलित था, लेकिन वही एक क्लिप आगे चलकर बड़े विवाद का कारण बन गई।

कॉमेडी के अंदाज में गंभीर बात

हालांकि यह खुलासा उन्होंने अपने कॉमिक अंदाज में किया, लेकिन इस मुद्दे को लेकर उनकी ईमानदारी और स्पष्टता को दर्शकों ने काफी सराहा। सोशल मीडिया पर इस स्पेशल के कई हिस्से तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस का कहना है कि समय ने मुश्किल हालात का सामना करते हुए भी अपनी बात रखने का साहस दिखाया।

अपने स्पेशल में समय रैना ने यह भी बताया कि इस विवाद के बाद हालात काफी गंभीर हो गए थे। उन्होंने स्वीकार किया कि जब उनके साथ काम करने वाले कॉमेडियंस को जान से मारने की धमकियाँ और कानूनी नोटिस मिलने लगे, तो उन्हें गहरा अपराधबोध महसूस हुआ। इस पूरे घटनाक्रम का असर उनके परिवार पर भी पड़ा और उनके माता-पिता इस स्थिति को लेकर काफी चिंतित हो गए थे।

क्या था पूरा मामला?

यह विवाद साल 2025 में शुरू हुआ, जब India’s Got Latent शो के दौरान रणवीर अल्लाभड़िया ने एक ऐसा सवाल पूछा जिसे कई लोगों ने बेहद आपत्तिजनक और असंवेदनशील माना। हालांकि शो के पैनल में मौजूद Apoorva Mukhija और Ashish Chanchlani समेत अन्य लोगों ने उस समय इसे हंसी में टाल दिया, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर भारी विरोध शुरू हो गया।

इसके बाद कई FIR दर्ज हुईं, शो के निर्माताओं को आलोचना और धमकियों का सामना करना पड़ा, और सोशल मीडिया पर उन्हें “कैंसल” करने की मांग भी उठी।