Logo

अप्रैल में नहीं, अब अगस्त में? सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज डेट क्यों हुई स्थगित, जानिए पूरी वजह

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज़ को लेकर अब अनिश्चितता है। प्रशांत तमांग के निधन ने सबकुछ रोक दिया है, और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं-कब तक आएगी फिल्म?

👤 Samachaar Desk 21 Mar 2026 10:30 AM

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों को ईद के मौके पर रिलीज करते आए हैं। इस दिन उनके लिए फिल्म रिलीज करना किसी परंपरा जैसा बन गया था। लेकिन पिछले कुछ समय से सलमान खान इस रिवाज से थोड़ा दूरी बनाए हुए हैं। कई फिल्में ईद पर रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया, लेकिन ऐसा लगता है कि साल 2026 में यह रिवाज फिलहाल टूट सकता है। अगर उनकी नई फिल्म मातृभूमि की आधिकारिक घोषणा होती है, तब बात अलग होगी।

मातृभूमि की रिलीज में बदलाव के संकेत

फिल्म मातृभूमि को लेकर अब तक कुछ खास अपडेट सामने आए हैं। शुरुआत में इसे अप्रैल 2026 में रिलीज करने की योजना थी। लेकिन अब खबरें हैं कि इसे बाद में रिलीज किया जा सकता है। कई फिल्मों ने हाल ही में अपनी रिलीज़ डेट बदल दी है, जैसे रणवीर सिंह की धुरंधर 2, लेकिन सलमान की फिल्म की वजह इससे अलग बताई जा रही है। तो आखिर क्या कारण है जिससे फिल्म की रिलीज़ आगे खिसक सकती है?

प्रशांत तमांग का निधन और फिल्म पर असर

रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडियन आइडल 3 के विजेता प्रशांत तमांग फिल्म में एक अहम रोल निभा रहे थे। उन्होंने अपनी अधिकांश शूटिंग पूरी कर ली थी, लेकिन जनवरी में उनका अचानक निधन हो गया। उनके निधन के बाद फिल्म की कुछ महत्वपूर्ण शूटिंग रुक गई। खासकर कुछ एक्शन सीन जिन्हें अभी शूट होना बाकी था।

मेकर्स अब दो विकल्पों पर विचार कर रहे हैं:

1. बचे हुए सीन के लिए किसी दूसरे अभिनेता को कास्ट करना।

2. एआई और वीएफएक्स तकनीक की मदद से प्रशांत की मौजूदगी को पूरा करना।

इस कारण फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर अभी मेकर्स फाइनल निर्णय लेने में दुविधा में हैं।

नई रिलीज डेट की संभावना

पहले फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज़ होने वाली थी। सलमान खान इस फिल्म में एक बिल्कुल नए किरदार में नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि अब खबरें हैं कि फिल्म अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के आसपास, रिलीज हो सकती है। फिल्म की कहानी सेना के जवान के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए यह तारीख भी कहानी के हिसाब से ठीक बैठती है। फिलहाल, इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज़ डेट की घोषणा बाकी है।