Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के जाने-माने लेखक और एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे मुंबई के Lilavati Hospital लाया गया.
डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें रक्तस्राव (हैमरेज) की समस्या हुई थी, जिसके बाद तुरंत सर्जरी की गई. सर्जरी के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया है. अब आइए जानते हैं कि कैसी है सलीम खान की हालत.
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सर्जरी के बाद सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें लगातार डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है. अस्पताल की ओर से परिवार की सहमति के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी.
सलीम खान की तबीयत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे. सलमान खान को भी अस्पताल परिसर में देखा गया. वे साधारण कपड़ों में थे और उनके साथ सुरक्षा कर्मी मौजूद थे. उन्होंने बाहर मौजूद मीडिया से कोई बातचीत नहीं की.
परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में नजर आए. सलीम खान की बेटी अलवीरा खान और दामाद अतुल अग्निहोत्री सहित परिवार के कई लोग वहां पहुंचे.
View this post on Instagram
आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल खान परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. डॉक्टरों ने बताया है कि सलीम खान की स्थिति स्थिर है, लेकिन उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है. परिवार और प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
Salim Khan की फिल्में
सलीम खान ने लेखक के रूप में बड़ी पहचान बनाई. उन्होंने Javed Akhtar के साथ मिलकर मशहूर जोड़ी “सलीम-जावेद” बनाई. इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार और सफल फिल्में दीं.
उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं: शोले,दीवार,जंजीर,डॉन,त्रिशुल. इन फिल्मों ने एक्टर Amitabh Bachchan की “एंग्री यंग मैन” वाली छवि को मजबूत किया और हिंदी सिनेमा की दिशा बदल दी.
सलीम खान की पत्नी
सलीम खान ने साल 1964 में सलमा खान (पहले नाम सुशीला चरक) से शादी की. इसके बाद उन्होंने 1981 में एक्ट्रेस Helen से विवाह किया. उस समय यह शादी काफी चर्चा में रही, लेकिन समय के साथ परिवार के सभी सदस्यों के बीच मजबूत रिश्ता बना रहा.
➤