साल 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' का डायलॉग 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' आज भी लोगों की जुबां पर है. संजय दत्त की दमदार एक्टिंग, माधुरी दीक्षित का ग्लैमर और जैकी श्रॉफ की जबरदस्त मौजूदगी ने इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया था. अब इसी फिल्म का सीक्वल यानी 'खलनायक 2' बनने जा रहा है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है.
अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और जल्द ही शूटिंग शुरू हो सकती है. माना जा रहा है कि फिल्म 2026 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है.
इस बार 'खलनायक 2' में नया चेहरा लीड में नजर आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर और अल्लू अर्जुन का नाम सबसे आगे चल रहा है. डायरेक्टर सुभाष घई दोनों में से किसी एक को कास्ट करना चाहते हैं जो संजय दत्त की जगह ले सके.
फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि संजय दत्त को फिल्म में कैमियो या सपोर्टिंग रोल में लिया जा सकता है. हालांकि वह पहले जैसे 'बल्लू' नहीं होंगे, लेकिन फिल्म में उनका होना फिल्म को यादगार बना सकता है.
पहली फिल्म के गाने जैसे ‘चोली के पीछे क्या है’ और ‘बाहों के दरमियां’ आज भी सुपरहिट हैं. अब 'खलनायक 2' में भी म्यूजिक पर खास ध्यान दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि एआर रहमान या प्रीतम को म्यूजिक देने का ऑफर दिया गया है. जैसे ही 'खलनायक 2' की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर लोग #Khalnayak2 ट्रेंड कराने लगे. फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.