Logo

जान्हवी कपूर ने करण जौहर को अलविदा कहा! अब खुद संभालेंगी अपने करियर के सभी फैसले

Janhvi Kapoor And Karan Johar: जान्हवी कपूर अब करण जौहर से अलग होकर अपने करियर को खुद संभालने जा रही हैं. उनकी आने वाली फिल्मों में पेद्दी और देवरा 2 शामिल हैं, और उन्हें कई नए ऑफर मिल रहे हैं.

👤 Samachaar Desk 30 Jan 2026 03:06 PM

Janhvi Kapoor And Karan Johar: बॉलीवुड की एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, दिवंगत श्रीदेवी की लाडली बेटी, आजकल फिल्म डायरेक्टरों की पसंद बन चुकी हैं. जान्हवी ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि साउथ भारतीय फिल्मों में भी काम किया है. इनमें जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा और जल्द ही राम चरण की फिल्म पेद्दी शामिल हैं.

जान्हवी की फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म 'धड़क' से हुई थी, जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था. इसके बाद उन्होंने गुंजन सक्सेना, मिस्टर एंड मिसेज माही और होमबाउंड जैसी फिल्मों में काम किया. शुरू से ही जान्हवी को करण जौहर का भरपूर सहयोग मिला. लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वो अपने करियर में कुछ बदलाव करने जा रही हैं और करण जौहर से अलग हो सकती हैं.

करण जौहर का मेंटरशिप रोल

बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिनकी शुरुआत में करण जौहर ने मेंटर की भूमिका निभाई। वरुण धवन, आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने करण जौहर के साथ काम किया. जान्हवी कपूर भी उनकी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क से जुड़ी हुई थीं. इससे उनके करियर को शुरुआती समय में काफी मदद मिली.

जान्हवी ने करण जौहर के साथ कई फिल्में की हैं. इनमें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और होमबाउंड शामिल हैं.

जान्हवी ने क्यों लिया अलग रास्ता?

हाल ही में खबरें आई हैं कि जान्हवी और करण जौहर का प्रोफेशनल रिश्ता अब खत्म हो गया है. माना जा रहा है कि जान्हवी अब अपनी फिल्मों और करियर को खुद मैनेज करना चाहती हैं. वह अब टैलेंट एजेंसी और करण जौहर के सपोर्ट के बिना अपने प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देंगी.

होमबाउंड की सफलता के बाद जान्हवी के पास कई बड़े ऑफर आ रहे हैं. ऐसे में लगता है कि उन्होंने अपने करियर के अगले कदम को सोच-समझकर लिया है.

आने वाली फिल्में और करियर

इस साल जान्हवी कपूर की फिल्म पेद्दी रिलीज होने वाली है, जिसमें वह राम चरण के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वह जूनियर एनटीआर की देवरा 2 में भी काम करेंगी, जिसकी शूटिंग इस साल शुरू होगी.

हालांकि, फिल्मों के अलावा जान्हवी की लाइफ अक्सर उनके लुक और लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है. अब देखना यह होगा कि करण जौहर से अलग होने के बाद उनके करियर पर इसका कितना असर पड़ता है.