Logo

हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर | तीसरी स्टेज पर पोहचा कैंसर | पढ़ें पूरी खबर

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है |

👤 Samachaar Desk 28 Jun 2024 10:32 PM

टीवी अभिनेत्री हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है |

स्तन कैंसर तीसरे चरण पर है साथ ही ये भी जानें कि इस गंभीर बीमारी का इलाज शुरू हो चुका है

हिना खान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं अपने फैंस से प्राइवेसी और सम्मान की अपील करती हूं। मैं आपके प्यार और समर्थन की बहुत आभारी हूं। इस कठिन समय में आपके अनुभव और सहायक सुझाव मेरे लिए अनमोल हैं। मेरी फैमिली और मैं इस मुश्किल घड़ी में भी सकारात्मक हैं, और मुझे विश्वास है कि मैं स्वस्थ होकर इस स्थिति से बाहर आऊंगी। कृपया अपना प्यार और दुआएं भेजें। आपके समर्थन और सहयोग से मुझे ताकत मिलती है, और मैं इस सफर को मजबूती से पार कर पाऊंगी। आपकी दुआएं और प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है।