'बिग बॉस 19' इस वक्त ऑडियंस के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है. हर हफ्ते की तरह इस बार का 'वीकेंड का वार' भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शो के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, क्योंकि इस बार सलमान खान अपने पूरे दबंग अंदाज में दिखाई दिए और उनका गुस्सा सबसे ज्यादा अमाल मलिक पर उतरा.
प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान ने अमाल मलिक को उनके व्यवहार को लेकर जमकर लताड़ा. सलमान ने कहा, "अमाल, आपने कहा था कि आप यहां अपनी इमेज साफ करने आए हैं, लेकिन जो भाषा और रवैया आप अपना रहे हैं, उससे आपकी छवि और खराब हो रही है. हर बात पर गाली देना और फैमिली पर जाना बिल्कुल गलत है."
सलमान ने आगे अमाल को समझाते हुए कहा कि उनके फैंस, खासकर बच्चे, उनसे सीख लेते हैं. ऐसे में गलत शब्दों और आक्रामकता से उनकी छवि खराब होगी. सलमान ने ये भी कहा, “तुम टैलेंटेड हो, अपनी काबिलियत को बर्बाद मत करो. मैं तुम्हें शो जीतकर नहीं बल्कि अपने असली अंदाज से विजेता बनते देखना चाहता हूं.”
सलमान की कड़ी फटकार सुनने के बाद अमाल मलिक ने संयमित अंदाज में जवाब देते हुए कहा, जी भाई, ठीक है. उनके रिएक्शन से लगा कि वे सलमान की बातों को गंभीरता से ले रहे हैं और खुद को सुधारने की कोशिश करेंगे.
इस प्रोमो पर फैंस की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. अधिकतर यूजर्स सलमान खान के गुस्से को सही ठहरा रहे हैं.
1. एक यूजर ने लिखा, “अमाल को ये सुनना जरूरी था, अब वो और मजबूत बनकर सामने आएगा.”
2. दूसरे ने कमेंट किया, “कितनी दोगलापंती करता है ये लड़का.”
3. हालांकि कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि सलमान को थोड़ा नरमी से समझाना चाहिए था.
हर हफ्ते की तरह यह एपिसोड भी दर्शकों के लिए सरप्राइज और ड्रामा लेकर आया. लेकिन इस बार सलमान का गुस्सा और अमाल पर उनकी खरी-खोटी ने इसे और खास बना दिया. इससे साफ है कि 'बिग बॉस 19' का सफर जितना आगे बढ़ रहा है, उतना ही ज्यादा रोमांचक और विवादों से भरपूर होता जा रहा है.