Anupam Kher: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनुपम खेर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म या बयान की वजह से नहीं, बल्कि अपने बेटे सिकंदर के साथ एक हल्के-फुल्के वीडियो को लेकर. इस वीडियो को खुद सिकंदर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं.
वीडियो में अनुपम खेर बताते हैं कि उन्होंने हाल ही में दांत निकलवाया है, जिसके कारण उनके चेहरे का एक हिस्सा सुन्न हो गया है. इसी बात को लेकर सिकंदर मजाकिया अंदाज में एक सीन रचते हैं, जिसमें वो अपने पिता के चेहरे के पास हाथ ले जाते हैं. ये देखकर अनुपम खेर तुरंत पूछते हैं कि क्या करने वाले हो.
सिकंदर के हाव-भाव देखकर अनुपम खेर को लगता है कि बेटा सच में थप्पड़ मार सकता है. वो मजाक में कहते हैं कि अगर जोर से मारा तो वो पलटकर जवाब देंगे और नाक तोड़ देंगे. इसके बाद भी सिकंदर रुकते नहीं और कहते हैं – आप क्या करोगे? माहौल पूरी तरह मजेदार बन जाता है.
जब बात आगे बढ़ती है तो अनुपम खेर एक पुराना फिल्मी डायलॉग भी बोलते हैं, जिससे वीडियो और दिलचस्प हो जाता है. एक पल के लिए वो बेटे को रोकते हुए कहते हैं कि ऐसा नहीं करते. लेकिन आखिर में सिकंदर सिर्फ हल्के से पिता के गाल को छूते हैं, जिससे साफ हो जाता है कि सब कुछ सिर्फ मजाक था.
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पोस्ट पर पापा की आपत्ति
वीडियो के आखिर में सिकंदर कहते हैं कि वो इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर डालेंगे. इस पर अनुपम खेर तुरंत जवाब देते हैं कि ये उनका निजी मामला है और इसे पोस्ट नहीं करना चाहिए. यही बातचीत वीडियो को और भी खास बना देती है.
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अपने विचारों के साथ-साथ अपनी मां दुलारी और परिवार के साथ बिताए पलों को भी साझा करते हैं. वोअक्सर कहते हैं कि माता-पिता को हमेशा खास महसूस कराना चाहिए, क्योंकि वे अनमोल होते हैं.
➤