Logo

Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, मिस किया तो पड़ेगा पछताना

Mahashtami Kanya Pujan 2026: महाष्टमी कन्या पूजन 2026 में 26 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन छोटी कन्याओं को नवदुर्गा मानकर पूजा, भोजन और दान करने से मां महागौरी का आशीर्वाद मिलता है।

👤 Samachaar Desk 22 Mar 2026 03:37 PM

Mahashtami Kanya Pujan 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत महत्व है। इस नवरात्रि का आठवां दिन, महाष्टमी, मां महागौरी को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन कन्या पूजन करने से देवी का आशीर्वाद सीधे प्राप्त होता है और जीवन से दरिद्रता और समस्याएं दूर होती हैं। साल 2026 में यह पूजा 26 मार्च, गुरुवार को होगी।

धार्मिक मान्यता है कि छोटी कन्याओं में देवी शक्ति का वास होता है। इस दिन 2 से 10 साल तक की बच्चियों को नवदुर्गा का रूप मानकर पूजा की जाती है। इन्हें सम्मान और प्रेम से भोजन कराना और दान देना बहुत शुभ माना जाता है।

कन्या पूजन में क्या खिलाना चाहिए?

पारंपरिक रूप से कन्या पूजन में निम्नलिखित चीजें परोसी जाती हैं:

पूड़ी काले चने सूजी का हलवा

इन्हें भोग प्रसाद के रूप में कन्याओं को दिया जाता है।

कन्या पूजन में क्या दान करना शुभ होता है?

1. लाल वस्त्र या चुनरी लाल रंग मां दुर्गा का प्रिय माना जाता है। कन्याओं को लाल कपड़े या चुनरी देने से विशेष पुण्य मिलता है। साथ ही घर में खुशियां आती हैं।

2. फल और मिठाई फल और मिठाई देने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और बच्चे खु भी हो जाते हैं।

3. कंघी, रिबन और चूड़ियां कन्याओं को श्रृंगार की चीजें देना मां महागौरी की कृपा पाने का साधन माना जाता है।

4. पैसे (दक्षिणा) पूजा के अंत में श्रद्धानुसार दक्षिणा देना जरूरी है। बिना दक्षिणा दिए कन्या पूजन पूरा नहीं माना जाता।

5. खिलौने और स्टेशनरी छोटी बच्चियों को खिलौने, कॉपी, पेंसिल आदि देना भी शुभ माना जाता है।

6. नारियल नारियल घर में खुशहाली और समृद्धि लाने का प्रतीक है।

कन्या पूजन का महत्व

कन्या पूजन न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि बेटियों के सम्मान का प्रतीक भी है। सच्चे मन से किया गया कन्या पूजन जीवन की बाधाओं को दूर करता है और घर में सुख-शांति बनाए रखता है। यह नवरात्रि का सबसे पवित्र और प्रभावशाली अनुष्ठान माना जाता है।