Aaj Ka Rashifal 21 June, 2025 : 21 जून 2025, शनिवार का ये दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि आपके जीवन में बदलाव लाने का संकेत बन सकता है. कुछ राशियों के लिए सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा, तो कुछ को मिलेंगे नए मौके. क्या आज कोई रुका हुआ काम पूरा होगा? क्या किसी रिश्ते में नया मोड़ आएगा? आइए जानते हैं, आपकी राशि का आज का हाल...
आज आपका मन धर्म और आध्यात्म की ओर झुका रहेगा. व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम शुरू होगा और मित्रों से अच्छा सहयोग मिलेगा. लव लाइफ अच्छी रहेगी. उपाय: लक्ष्मी माता की उपासना करें, श्रीसूक्त का पाठ करें. शुभ रंग: लाल व पीला- शुभ अंक: 01, 03
आज ऑफिस में प्रमोशन की बात चल सकती है. शाम के समय परिवार के साथ यात्रा का आनंद ले सकते हैं. हालांकि प्रॉपर्टी को लेकर रिश्तों में तनाव की आशंका है, संयम रखें. उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, गाय को गुड़ खिलाएं. शुभ रंग: आसमानी व हरा - शुभ अंक: 01, 03
आज आपके करियर में नई दिशा मिल सकती है. शेयर बाजार में निवेश के लिए अनुकूल दिन है. बीपी की समस्या सताती दिख सकती है, लव लाइफ में तकरार हो सकती है. उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें, तिल का दान करें. शुभ रंग: बैंगनी व सफेद - शुभ अंक: 04, 08
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां होंगी, लेकिन आपके प्रयास रंग लाएंगे. बिजनेस में नया मोड़ आएगा. रिलेशनशिप में आप लकी हैं, दोपहर बाद मूड बेहतर रहेगा. उपाय: श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें. शुभ रंग: लाल व पीला - शुभ अंक: 01, 03
आज नया काम शुरू हो सकता है जिसमें मित्रों का सहयोग मिलेगा. हेल्थ को लेकर सजग रहें. लव लाइफ में बाहर जाने का मौका मिल सकता है. उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें. शुभ रंग: पीला व नारंगी - शुभ अंक: 03, 07
महत्वपूर्ण बिजनेस निर्णय टालना नुकसानदेह हो सकता है. गुरु ग्रह आपको सफलता की ओर ले जा सकता है. रुके काम पूरे हो सकते हैं. उपाय: भगवान शिव को तुलसी दल अर्पित करें. शुभ रंग: हरा व आसमानी - शुभ अंक: 03, 09
आज जॉब और बिजनेस दोनों में प्रगति संभव है. प्रेम जीवन में रोमांटिक यात्रा हो सकती है. सेहत में लापरवाही न करें. उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. शुभ रंग: सफेद व नीला - शुभ अंक: 04, 06
धन की कमी महसूस हो सकती है, पर मेहनत रंग लाएगी. छात्रों का आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. सेहत संतुलित रहेगी. उपाय: चींटियों को शक्कर दें. शुभ रंग: सफेद व नारंगी - शुभ अंक: 03, 09
आज छात्रों के लिए अच्छा दिन रहेगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. लव लाइफ भी स्मूद रहेगी. उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, धार्मिक पुस्तकें दान करें. शुभ रंग: पीला व नारंगी - शुभ अंक: 03, 09
बिजनेस और जॉब दोनों में ग्रोथ के संकेत हैं. बीपी के मरीज विशेष सतर्कता बरतें. नया काम आपको लाभ दिला सकता है. उपाय: भगवान शिव की उपासना करें, तिल-गुड़ का दान करें. शुभ रंग: नीला व हरा- शुभ अंक: 05, 08
आज पुराने अटके पैसे मिल सकते हैं जिससे मन प्रसन्न रहेगा. हेल्थ सामान्य रहेगा. स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट की प्रैक्टिस करें. उपाय: हनुमान जी की उपासना करें. शुभ रंग: हरा व बैंगनी - शुभ अंक: 04, 06
आज करियर और जॉब दोनों में तरक्की संभव है. मकान खरीदने का योग है. रिलेशनशिप में खास पल मिल सकते हैं. उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, सात अनाज और फल दान करें. शुभ रंग: लाल व पीला - शुभ अंक: 01, 03