एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने अब तक सबसे ज़्यादा 11 आईपीएल फाइनल खेले हैं, जिनमें से उन्होंने 5 में जीत दर्ज की है.

रवींद्र जडेजा

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आईपीएल के कुल 8 फाइनल मुकाबलों में हिस्सा लिया है और उनका प्रदर्शन हर सीज़न में अहम रहा है.

अंबाती रायडू

अनुभवी बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने आईपीएल में 8 बार फाइनल खेला है, जिसमें उन्होंने मुंबई और चेन्नई दोनों टीमों के लिए अहम योगदान दिया.

सुरेश रैना

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना भी कुल 8 आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं और चेन्नई की जीत में उनकी भूमिका काफी अहम रही है.

ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल में कुल 7 बार फाइनल मुकाबलों में भाग लिया है और चेन्नई के लिए मैच विनर साबित हुए हैं.

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस दोनों के लिए खेलते हुए 6 आईपीएल फाइनल मुकाबले खेले हैं.

कायरन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के पावर हिटर पोलार्ड ने आईपीएल में 6 फाइनल में हिस्सा लिया और कई बार टीम को ट्रॉफी जिताने में बड़ा रोल निभाया.

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के सफल कप्तान रोहित शर्मा भी अब तक 6 आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं और 5 बार ट्रॉफी उठा चुके हैं.