फलों के नाम से मशहूर भारतीय शहर

भारत में कई ऐसे शहर हैं जो किसी खास फल की वजह से पहचाने जाते हैं. इन शहरों की पहचान वहां बड़े पैमाने पर होने वाली खेती से जुड़ी होती है.

भारत का स्ट्रॉबेरी कैपिटल

भारत में एक शहर ऐसा भी है जहां सबसे ज्यादा स्ट्रॉबेरी की खेती होती है. इसी वजह से इसे ‘सट्रॉबेरी कैपिटल ऑफ इंडिया’ कहा जाता है.

महाबलेश्वर को मिला खास दर्जा

महाराष्ट्र का महाबलेश्वर शहर भारत की स्ट्रॉबेरी राजधानी माना जाता है. यहां की स्ट्रॉबेरी देशभर में काफी मशहूर है.

सतारा जिले का लोकप्रिय हिल स्टेशन

महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित एक सुंदर हिल स्टेशन है. हर साल यहां लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं.

देश की 80 फीसदी स्ट्रॉबेरी यहीं से

पूरे भारत में जितनी भी स्ट्रॉबेरी पैदा होती है, उसमें से करीब 80 प्रतिशत स्ट्रॉबेरी महाबलेश्वर में ही उगाई जाती है.

मौसम और मिट्टी का बड़ा योगदान

महाबलेश्वर का ठंडा मौसम और यहां की लाल लेटराइट मिट्टी स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है.