फ्लाइट
हवाई यात्रा आज की सबसे तेज और आरामदायक ट्रैवल ऑप्शन है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फ्लाइट में सबसे सेफ सीट कौन-सी होती है?
मनपसंद सीट ?
कई लोग विंडो सीट या लेगरूम वाली सीट चुनते हैं, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि सुरक्षा के लिहाज से सबसे बेहतर विकल्प कुछ और है.
पीछे की बीच वाली सीट सबसे सेफ
विशेषज्ञों के अनुसार, विमान के पिछली पंक्ति की मिडिल सीट सबसे सेफ मानी जाती है. वहां बैठने वालों की सर्वाइवल रेट ज्यादा होती है.
1989 की क्रैश से मिली पुष्टि
यूनाइटेड फ्लाइट 232 की दुर्घटना में 269 में से 184 लोग बच गए थे –ज्यादातर पीछे के हिस्से में बैठे यात्री.
आंकड़े क्या कहते हैं?
TIME मैगजीन की 35 साल के डेटा में पाया गया कि पीछे की मिडिल सीट वालों की मौत की दर 28% थी, जबकि किनारे बैठने वालों में यह 44% रही.
अगली सीट: जल्दी बाहर निकलने का मौका, मगर ज्यादा रिस्क
अगली पंक्तियों में बैठने वालों को भले ही जल्दी बाहर निकलने का मौका मिले, लेकिन हादसे की स्थिति में नुकसान पहले इन्हें ही होता है.
विंग के पास की सीटें क्यों रिस्की?
प्लेन के विंग्स के पास ईंधन भरा होता है. ऐसे में आग लगने की स्थिति में ये सीटें ज्यादा खतरे में रहती हैं.