दही के साथ गलत चीजें खाने से हो सकता है नुकसान
दही सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इसे कुछ चीजों के साथ खाना नुकसानदायक हो सकता है। गलत फूड कॉम्बिनेशन से पाचन खराब हो सकता है।
खीरे के साथ दही न खाएं
खीरे का रायता कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन दही और खीरे का कॉम्बिनेशन पाचन पर असर डाल सकता है और कुछ लोगों को पेट की परेशानी हो सकती है।
खीरे के बाद दूध पीने से बचें
खीरा खाने के बाद दूध पीने से गैस, अपच और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
उड़द की दाल के साथ दही न लें
उड़द की दाल के साथ दही खाने से ब्लोटिंग, एसिडिटी और लूज मोशन की दिक्कत हो सकती है।
मछली और दही का कॉम्बिनेशन गलत
एक्सपर्ट्स के अनुसार मछली के साथ दही खाने से पेट भारी हो सकता है और पाचन प्रभावित हो सकता है।