पालक से बनाएं कुछ नया
हेल्दी पालक से आपने कई तरह की डिशेज बनाई और खाई होंगी, लेकिन क्या आपने कभी पालक के पत्तों की चाट ट्राई की है?
पालक के पत्तों की तैयारी
सबसे पहले ताजे पालक के पत्तों को अच्छी तरह धो लें और फिर कपड़े से पोंछकर या हवा में सुखा लें, ताकि उनमें पानी न रहे.
बेसन का घोल तैयार करें
एक अलग बर्तन में बेसन लें. उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें थोड़ा पानी मिलाते हुए घोल तैयार कर लें.
पालक के पत्तों को करें डीप फ्राई
एक गहरे बर्तन में तेल गरम करें. अब पालक के पत्तों को बेसन के घोल में डुबोकर गरम तेल में डालें और सुनहरा व कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें.
मीठा दही तैयार करें
एक कप दही लें. इसमें 3 बड़े चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक और थोड़ा काला नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
इमली की चटनी बनाएं
एक पैन में 1 कप इमली का गूदा लें. इसमें 4 बड़े चम्मच चीनी और स्वादानुसार मसाले डालें. अब इसे गैस पर उबालें और धीमी आंच पर 15–18 मिनट तक पकाएं, जब तक चटनी गाढ़ी न हो जाए.
चाट को करें तैयार
अब एक प्लेट में कुरकुरे पालक के पत्ते रखें. इसके ऊपर मीठा दही डालें, फिर इमली की चटनी डालें. ऊपर से चाट मसाला और पुदीने की चटनी डालें.