पपीते के पोषक तत्व

पपीता एक पौष्टिक फल है. इसमें विटामिन A, विटामिन C और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

पाचन

पपीता पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है.

हर महिला के लिए उपयुक्त नहीं

हालांकि पपीता स्वास्थ्यवर्धक है, लेकिन हर महिला के लिए इसका सेवन सही नहीं होता.

गर्भावस्था में सावधानी

गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में महिलाओं को कच्चा पपीता खाने से बचना चाहिए.

बार-बार गर्भपात की स्थिति में

जिन महिलाओं को बार-बार गर्भपात की समस्या रही हो, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना पपीता नहीं खाना चाहिए.

पेट संबंधी समस्याओं में सावधानी

अगर किसी को पेट में अल्सर या गंभीर गैस की समस्या है, तो ज्यादा पपीता नुकसान कर सकता है.