प्रेमानंद जी से जानें सुबह जल्दी उठने के फायदे

प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि सुबह जल्दी उठना केवल आध्यात्मिक नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है. जानिए उनके सुझाए 7 आसान और असरदार उपाय.

इच्छा शक्ति को बनाएं मजबूत

प्रेमानंद जी के अनुसार, सुबह जल्दी उठने की शुरुआत इच्छाशक्ति से होती है. मन में ठान लीजिए कि आपको सुबह जल्दी उठना है.

तय समय पर सोएं

रात को सोने का एक फिक्स टाइम बना लें. इससे शरीर का बायोलॉजिकल क्लॉक सेट होता है और सुबह खुद-ब-खुद नींद खुलती है.

डिजिटल डिटॉक्स

सोने से दो घंटे पहले मोबाइल, लैपटॉप जैसी स्क्रीन से दूरी बना लें. इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होगी और दिमाग शांत रहेगा.

सोने से पहले किताब पढ़ें

सोने से पहले अगर आप कोई किताब पढ़ते हैं तो यह शरीर और मन को रिलैक्स करता है और आपको जल्दी नींद आने में मदद करता है.

कमरे में अंधेरा और शांत माहौल रखें

प्रेमानंद जी सलाह देते हैं कि बेडरूम में पूरी तरह अंधेरा हो और शांति होनी चाहिए, ताकि गहरी और सुकूनदायक नींद आए.

तय समय पर बिस्तर छोड़ें

चाहे नींद पूरी लगे या नहीं, रोज एक ही समय पर उठें. शरीर धीरे-धीरे उस टाइम के अनुसार ढल जाएगा.

सुबह की ताजगी

जल्दी उठने से दिमाग तेज होता है, फोकस बढ़ता है, स्किन ग्लो करने लगती है और शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है.