घर में चूहों की आम समस्या
आमतौर पर ज्यादातर लोग अपने घरों में चूहों की समस्या से परेशान रहते हैं, जो काफी असुविधाजनक होती है. ऐसे में आइए जानते हैं एक आसान तरीका, जिससे चूहों को घर से बाहर भगाया जा सकता है.
ब्रेड और लाल मिर्च का इस्तेमाल
सबसे पहले एक ब्रेड लें और उस पर अच्छी मात्रा में लाल मिर्च पाउडर डाल दें.
ब्रेड पर टूथपेस्ट लगाएं
अब उसी ब्रेड पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर अच्छे से फैला दें.
ब्रेड के छोटे टुकड़े करें
इसके बाद एक चाकू की मदद से ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
घर के कोनों में ब्रेड रखें
इन सभी ब्रेड के टुकड़ों को किचन सहित घर के अलग-अलग कोनों में फैला दें.
चूहे खुद घर छोड़ देंगे
ब्रेड खाने के बाद चूहे परेशान हो जाते हैं और धीरे-धीरे घर से बाहर निकल जाते हैं.