अदरक के फायदे

सर्दियों में अदरक का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ये पाचन को सुधारता है और गले की खराश से राहत देता है.

आवश्यक सामग्री और तैयारी

आप अदरक का अचार भी बना सकती हैं. इसके लिए ताजा अदरक, सरसों का तेल, हींग, मेथी दाना, सौंफ, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस चाहिए.

अदरक की तैयारी

अदरक को अच्छी तरह धोकर छील लें, पतले और लंबे टुकड़ों में काट लें और कटे हुए अदरक को एक सूखे कपड़े पर 1-2 घंटे सुखाएं, ताकि नमी पूरी तरह खत्म हो जाए.

मसाला और तेल की तैयारी

एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. तेल को निकाल कर ठंडा होने दें और उसी तेल में हींग, मेथी दाना और सौंफ डालकर हल्का सा भूनें.

अदरक को मसालों के साथ मिलाना

कटा अदरक डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट चलाएं. गैस बंद करके नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तब इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

अचार को धूप में रखना

तैयार अचार को कांच की साफ और सूखी बोतल में भर दें. 3-4 दिन धूप दिखाने पर अदरक का अचार पूरी तरह तैयार हो जाएगा.